Wednesday, February 15, 2023

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/2/2023 शुक्रवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  17/2/2023 शुक्रवार 


अंक 1,10,19,28
आज आप विवादास्पद स्थितियों से यथासम्भव दूर रह/आज बचते बचते भी जीवन संगी के साथ कलह का अंदेशा है/ बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये व् उनकी आशीष पाने की चेष्टा कीजिये/ वाहन चालन में सतर्कता बरतिए/ आज सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल है/ आर्थिक स्तर भी दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 2,11,20,29
आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवा पाएंगे /आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ पत्रकार, लेखक, वास्तुविद, लक्ज़री  कार, हीरे, पेट्रोल व् वाहन, कास्मेटिक्स व एथनिक जेवेलरी के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स, आर्किटेक्ट्स, जर्नलिस्ट व् प्रकाशक, फैशन व् ग्लेमर जगत अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी व् अपना पक्ष दृढ़ता पूर्वक प्रस्तुत कर  पाएंगे/ भवन निर्माता, वास्तुविद, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, प्रकाशन व् परिवहन से सम्बद्ध लोगअधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश  से हानि का अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ धार्मिक क्रिया कलापों में मन रमेगा/

अंक 4,13,22,31
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ आज बेवजह किसी से उलझिए मत व् वाद विवाद से दूरी बनाये रखिये/यातायात नियमों की अवहेलना आपकी परेशानी का सबब बन सकती है / वाहन  चालन में  भी अधिक सावधानी बरतिए/ आज अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर नियन्त्रण रखिये व्  विवादस्पद स्थितियों से खुद को दूर रखिये/ बुजुर्गों और उच्च अधिकारियों के साथ  वैचारिक सामंजस्य  बनाये रखने की कोशिश  कीजिये/ आज शल्य चिकित्सा स्थगित कर दीजिये/ वाहन व् सम्पति में  निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई वांछित बदलाव नहीं ला पाएंगे; परन्तु दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
 आज कर्म व् भाग्य अनुकूलता से  से अधिक लाभान्वित होंगे/ प्रकाशक, पत्रकार, वास्तुविद, धर्म गुरु, हीरे, लोहे, पेट्रोल व् वाहन  के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, संग्रहालय व् वाचनालय अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी  दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति  रहेंगे/ आपका ध्यान आध्यात्मिक गातिविधियों में  रमेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/ भू उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, ईंधन व् कुकिंग गैस विक्रेता, पत्रकार, भवन निर्माता , ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, सम्पति निवेशक अधिक लाभप्रद स्थिति में  होंगे/

अंक 9,18,27
आज सामाजिक मान सम्मान में  वृद्धि होगी/ हीरे, कपिल, वाहन व् पेट्रोल विक्रेता. गैस विक्रेता व् भवन निर्माता, प्रोपर्टी विक्रेता अच्छा लाभ अर्जित कर पाएंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आज जीवनसंगी  की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com