Friday, January 12, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/1/2024 रविवार

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/1/2024  रविवार


अंक 1,10,19,28
आज अपनी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति के आधार पर आप सामाजिक व् राजनैतिक गतिविधियों के क्षेत्र में खास पहचान बना पाएंगे/  एन जी ओ, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खेल जगत, होटल उद्यमी, कोरियोग्राफर्स, निर्यातक ,सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील व् सार्थक परिणाम देने वाला है/ मेहमानवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय भी यादगार रहेगा / विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक, सीमेन्ट,पारे व् खेल सामग्री के विक्रेता, खेल संवाददाता व् होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ यात्रा प्रवास में भी बाधा आ सकती है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलना कठिन होगा/ संयमित  मन से  दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 4,13,22,31
आज का दिन गतिशील व् फलदायक हैं/ आप राजनैतिक, सामाजिक , रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे व् लीक से हट कर कुछ कर पाएंगे/ अनुसंधान, आविष्कार, शोध कार्य, इवेंट मैनेजमेंट, कोरियोग्राफी व् खेल एवम सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में कुछ पहचान  बना पाएंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक नवाचारों , निर्यात व्यवसाय विस्तार व् विदेश में राजनीतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल भेजने हेतु व् भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, होटल उद्यमी , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल व् खिलाड़ी , राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं , खेल सामग्री व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर, एन जी ओ., खेल संवाददाता व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी किसी अनुकंपा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज आप दिन भर विभिन्न  सामाजिक, सांस्कृतिक व् राजनैतिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे व् सार्थक परिणाम पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ स्लेटी रंग की वस्तुओं , खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, निर्यातक, होटल उद्यमी ,नर्सिंग होम्स व् मनोरोग विशेषज्ञ, खेल जगत व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण राजनीतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ने का अंदेशा है/ दुग्ध उत्पादक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ शान्त मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कोई नए प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/
अंक 9,18,27
आज आकस्मिक आये मेहमानों व् संन्तान पक्ष की किसी समस्या से आप  कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी  धन उधार न दीजिये,अन्यथा वसूलने में दिक्कत आएगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा