Wednesday, October 24, 2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/10/2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक   25/10/2012

अंक १,१०,१९,२८
आज आप शांत चित से व मौलिकता से रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे हो पाएंगे/ शिप्पिंग सेक्टर, मर्चेंट नेवी, चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/मीडिया प्रभावपूर्ण रहेगी/
अंक २,११,२०,२९
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है /आज भाग्य अनुकूलता से आपके सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूरे हो पाएंगे/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आप उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे व् अग्रणी रहेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा बढेगा /परिवार में आपकी राय को सहज ही मान लिया जायेगा/ व्यवसायिक निर्धारित लक्ष्य भी प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न  होंगे/ सोने, चांदी, मोती, सम्पति के विक्रेता, प्रकाशक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आपके व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ आपकी मौलिक अभिव्यक्ति की कला जगत में सराहना होगी/ आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान व् प्रशासनिक नवाचार में रहेगी/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, गोताखोर, शिप्पिंग सेक्टर व् मर्चंट नेवी, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के निर्यातक, मीडिया व् कलाकार आज अधिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निर्बाध पूरे  हो पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढेगा/ सोने व् सम्पति के विक्रेता व् निवेशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शिक्षा व् गृह निर्माण हेतु ऋण देने व् लेने के लिए अनुकूल दिन है/ प्रशासनिक स्तर पर आपकी उपलब्धियां प्रशंसनीय रहेगी/
अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत स्तर पर आपकी उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/ भाग्य अनुकूलता से आपके पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ सोने, एथिनिक जेवेलेरी  व् सम्पति के विक्रेता एवं निवेशक, आंतरिक सज्जाकार व् कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में कुछ नाम होगा/
अंक ७,१६,२५
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण  ढंग से सम्पन्न होने से आप आनंदित होंगे/  सोने, चांदी, मोती, समुद्री उतापदों के  विक्रेता व् निर्यातक, सम्पति निवेशक व् विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक,साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, मर्चेंट नेवी व् शिप्पिंग सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम का टकराव व् प्रशासनिक स्तर पर वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियाँ आपको कुछ  सुकून देंगी/ सोने व् सम्पति के विक्रेता व् निवेशक, प्रकाशक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, सरसों के तेल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूरे हो पाएंगे/आर्किटेक्ट्स, वास्तुविद, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/