Friday, February 5, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/2/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  10/2/2016   बुधवार      
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व के प्रवृति के आधार  पर आज आप राजनैतिक व् सामाजिक क्षेत्र में कुछ विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, इवेंट मैनेजमेंट ,खेल व सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा हेतु जाने के लिए व् विदेश मैं शिष्ट मंडल भेजने हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ निर्यातक, होटल उद्यमी, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खेल सामग्री,म्यूजिक एलबम्स, स्लेटी एवं सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता , कोरियोग्राफर्स व् खेल संवाददाता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20, 29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सोने, सम्पति ,गृह उपयोगी वस्तुओं व् स्टेशनरी ,बालसाहित्य के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स , टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स, कॉटेज इन्डस्ट्री से जुड़े लोग , मीडिया व् खेल संवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद व् प्रकाशक,सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्री रोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आज आप कुछ अनमने रहेंगे, परन्तु धैर्यपूर्वक हल पाने की कोशिश कीजिए ;काफी हद तक सफल रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् प्रशासनिक एवं राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/भाग्य अनुकूलता से आज कोई बाधित प्रोजेक्ट गति ले सकता है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली  भी कुछ आकस्मिक सहायक हो सकते  हैं/ स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक , इवेंट मैनेजर्स,  टूरिज्म  सेक्टर व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
अपनी प्रबन्धन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आज आप व्यवसायिक , सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र मैं सफलतापूर्वक दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/  शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ, कोरियोग्राफर्स ,शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने, सम्पति व सुनहरी, सफ़ेद एवं स्लेटी  रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री,सीमेंट  व् पारे, के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्री रोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी कारोबारी व सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता ,साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ विदेश में नौकरी व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए,  घर व् कारोबार बदलने के लिए उत्तम दिन है/ स्लेटी व सुनहरी रंग की वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता , खेलजगत, निर्यातक, होटल उद्यमी ,साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझनेँ बढ़ सकती हैं/ शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोग, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता ,साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल  का अंदेशा है/ धैर्यपूर्वक स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये, काफी हद तक सफल रहेंगे/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये/ सोने व् सम्पति में निवेश हेतु उपयुक्त दिन है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com