Tuesday, February 12, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/2/2019 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/2/2019 बुधवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे,परन्तु  भाग्य अनुकूलता से आपकी बाधित कार्य आज गति लेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आपकी सहायक हो सकते हैं /विदेश में  उच्च अध्ययन,  इवेंट मैनेजमेंट व् खेलस्पर्धा में  भाग लेने जाने हेतु अनुकूल दिन है /सीमेंट, पारे , बालोपयोगी उत्पादों व् खेल् सामग्री के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
 दैनिक दायित्व समान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/ व्यवसाय विस्तार की नवीन योजनायें बनेंगी/नौकरी व् निवास बदलने के लिए अनुकूल दिन हैं/बाल साहित्य प्रकाशक, इवेंट मैनेजमेंट, शिक्षाविद, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/आज संतान पक्ष की किसी चिंता व् अचानक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ अनमने रहेंगे/व्यवस्थित चित से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये,काफी हद तक सफलता मिलेगी /कृषि  सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में कुछ समय दे पाएंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/आपकी रूचि प्रशासनिक नवचारों ,अनुसन्धान, आविष्कार में  बढेगी/अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/विदेश में  प्रशासनिक दौरे, इवेंट मनेजमेंट, खेलकूद व् सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में  भाग लेने के लिए जाने हेतु अनुकल दिन है/सीमेंट, पारे व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, शोधार्थी  व् वैज्ञानिक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग व्यवसाय विस्तार हेतु कीजिये व् अंतरात्मा की पुकार की ओर भी ध्यान दीजिये/मेहमानों व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ विदेश में  सांस्कृतिक दल व् राजनेतिक शिष्ट मंडल भेजने , उच्च अध्ययन व् इवेंट मेनेजमेंट हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/नर्सिंग होम्स, डे केयर सेंटर्स, मनोचिक्त्सिक व् योग प्रशिक्षक, खेल जगत, बेंकर्स व् लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 6,15,24
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सामान्य  ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी  विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ आज सम्पति से जुड़े किसी वाद या सौदेबाजी से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र या मित्रगण आज आपके सहायक हो सकते  हैं/सीमेंट, खेल सामग्री, पारे व् राख के विक्रेता, बाल साहित्य प्रकाशक ,बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज  प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक मतभेद व् बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/अहम पर काबू रखिये/भाग्य अनुकूलता से आप पारिवारिक व् व्यवसायिक,सामाजिक दायित्व सुचारू रूप से निभा पाएंगे/कृषि  सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/

अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/अचानक आये मेहमानों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  फेर बदल करना पड़ सकता है/संतान पक्ष की किसी उलझन से भी आप अनमने रहेंगे/शांत चित से समाधान पाने की कोशिश कीजिये/कृषि  सम्पति के निवेश के लिए अनुकूल दिन है/धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ धर्म प्रचारक, वास्तुविद, भू उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment