Friday, February 8, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/2/2019 मंगलवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/2 /2019  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से  आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ आज वाहन चालन  में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 2,11,20,29
आज आप अपनी बात दृढ़ता  मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/आज निवास व् नौकरी बदलने के लिए उत्तम दिन है/ सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, हीरे,सोने के विक्रेता, वाहन, पेट्रोल व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,मीडिया,साहित्यकार ,कला समीक्षक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/सम्पति स्थानातरण से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 3,12,21,30
आज सामाजिक,पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूरे कर पाएंगे/सोने,सम्पति, हीरे, चांदी व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स,साहित्यकार,सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स व्  प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ सोने व् संपति दीर्घ कालीन निवेश के लिए  है/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां  सामान्य रूप से  पाएंगे/ आज के दिन किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/भाग्य से  भी किसी अनुकम्पा की आशा में रहिये/उच्च अधिकारियों व्  बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकता है/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 5,14,23
आज पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/सोने में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है,परन्तु सम्पति स्थानातरण से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ वाहन चालन में भी  सतर्क  रहिये/ आवेश  लिए गए निर्णय आपकी परेशानी का सबब  हो सकते हैं/साहित्यकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् प्रसूति गृह अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आप परिवारजन की सुख सुविधा पर सहर्ष व्यय करेंगे/सोने के क्रय विक्रय  के लिए उत्तम दिन है/आंतरिक सज्जाकार ,एथिनिक जेवेलरस,आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , गृह उपयोगी सामग्री व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी  आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 7,16,25
पारिवारिक व् सामाजिक गतिविधियों में  मन अधिक रमेगा/साहित्यिक व् शैक्षणिक दायरा भी और बढेगा/धार्मिक क्रियाकलापों में भी  रुझान  बढ़ेगा/सम्पति स्थान्तारण के लिए आज दिन प्रतिकूल है/सोने, हीरे, वाहन, पेट्रोल, गृह उपयोगी वस्तुओं व् सरसों के तेल के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के  प्रकाशक, कॉस्मेटिक सर्जन्स , मीडिया व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक, साहित्यिक व् सामाजिक क्षेत्र में  प्रतिष्ठा बढेगी/पारिवारिक दायित्व सहजता से पूर्ण हो पाएंगे व् आपकी राय का मान होगा/सोने, सम्पति, पेट्रोल, वाहन ,सरसों के तेल व् सुनहरी वस्तुओं एवं  उत्पादों के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश हेतु  अनुकूल दिन है/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ 

अंक 9,18,27
आज पारिवारिक व् धार्मिक गतिविधियों में  मन अधिक रमेगा/ व्यवसायिक,  सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम  दिन है/सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, वाहन, हीरे,ईंधन, बारूद व् भू उत्पादों  के विक्रेता, फोटो  धर्म प्रचारक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/साहित्यकार,प्रकाशक ,फोटो जर्नलिस्ट , भू अनुसन्धान से जुड़े लोग अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ 

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment