Tuesday, February 12, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/2/2019 गुरुवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/2/2019 गुरुवार


अंक 1,10,19,28
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आपकी मददगार  सिद्ध होंगे/ विदेश में  सांस्कृतिक प्रस्तुति ,इवेंट मेनेजमेंट,खेल स्पर्धा व् उच्च अध्ययन एवं  निर्यात  व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/सीमेंट,पारे व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता,मनोरोग व् बालरोग विशेषग्य अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपके विशेष अनुकूल हैं/मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/बाल साहित्य प्रकाशक, नर्सरी स्कूल संचालक ,रिकी प्रशिक्षक, मनोरोग  व् बाल रोग विशेषग्य, इवेंट मेनेजर्स ,खेल जगत से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/विदेश गमन हेतु उत्तम दिन है/

अंक 3,12,21,30
 संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ विचलित हो सकते हैं,परन्तु व्यवस्थित मन से समाधान पाने की कोशिश कीजिये; आंशिक सफलता मिलेगी/सोने व् सम्पति ले क्रय विक्रय  के लिए उत्तम दिन है/सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी बढेगा/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता मुखर होगी/प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/इवेंट मेनेजर्स, बैंकर्स ,लेखाविद ,निर्यातक, मनो चिकित्सिक आज विशेष पहचान बना पाएंगे/ मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/राजनेतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा है/

 अंक 5,14,23 
 आज अंतरात्मा की पुकास्र सुनते हुए आप अपने बच्चों के लिए जो भी निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/व्यवसाय विस्तार हेतु अपनी गणनाताम्क क्षमता पर भरोसा करते हुए,नव नीतियाँ बनाईये व् कार्यन्वित कीजिये/ निर्यातक,नर्सरी स्कूल संचालक,नृत्य व् संगीत निर्देशक, मनोरोग व् बालरोग विशेषग्य , नर्सिंग होम्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ, पर्यटन व् होटल सेक्टर, सफ़ेद, स्लेटी व् सुनहरी  रंग की वस्तुओं  के विक्रेता  अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/सोने व् सम्पति के विक्रेता व् निवेशक, आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए व् गृह निर्माण शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/पर्यटन  व् उड्डयन सेक्टर,ट्रेवेल एजेंट्स व् गृह ऋण एजेंट्स, प्रसूति गृह,  मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, खेल जगत  अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/अहम पर काबू रखिये/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सुनहरी वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/मीडिया, प्रकाशक व् साहित्यकार प्रभावी रहेंगे/

अंक 9,18,27
संतान पक्ष की किसी समस्या से आप अधीर हो सकते हैं/व्यवस्थित चित से उनकी  विचारधारा  समझने की कोशिश कीजिये/साहित्यिक, पारिवारिक व् सामाजिक गतिविधियों में मन रमेगा/ सोने व् सम्पति के क्रय विक्रय  के लिए उत्तम दिन है/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment