Tuesday, February 12, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/2/2019 शुक्रवार


अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/2/2019 शुक्रवार


अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कुछ कार्य बाधित हो सकते हैं/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ कोई भी नया प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/ जीवन संगी की भावनाओं के प्रति भी अधिक सहिष्णु रहिये/ आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ कला समीक्षक, अनुवादक, मीडिया, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व् एयरलाइन्स अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,2,29
आज् सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/ इवेंट मेनेजर्स, सेक्सोलोजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग व कला दीर्घा संचालक, एयर ट्रेवल्स, टूरिज्म सेक्टर व् ट्रेवल एजेंसीज आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कास्मेटिकस ,चर्म उत्पादों, तम्बाकू व् कोंफी  के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए उत्तम दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक साधनों की कमी व् संतान पक्ष की बढ़ती फरमाईशों के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/आज आप कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये; आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ व्यवस्थित चित से दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् रचनातमक अभिव्यक्ति की तुष्टि में दीजिये/ कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज प्रेम प्रसंग में मधुरता की कमी रहेगी/ आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस होगी/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ व्यय  से पूर्व बजट निर्धारित कर  कीजिये/ रचनातमक गतिविधियों व् सैर सपाटे में बिताया गया समय सुकून देगा/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी खास अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
आज सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/ यश में वृद्धि होगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ एथिनिक जेवेलेरी, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कास्मेटिक के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग व् सेक्सोलोजिस्ट्स विशेष लाभप्रद स्थितिं में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सामाजिक व् आर्थिक स्थिति प्रतिष्ठा पूर्ण होगी/ प्रेम प्रसंग में मधुरता बढेगी/ सेक्सोलोजिस्ट, कला दीर्घा संचालक, भूरे रंग की वस्तुओं व् गिफ्ट आइटम्स के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज विशेष लाभ् प्रद स्थिति में रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण से आज कुछ परेशानी का अन्देशा है व् एयर ट्रेवल्स में भी कुछ असुविधा हो सकती है/

अंक 8,17,26
दैनिक निर्धरित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ आज का दिन सामान्य है/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्ट रखेंगी/ अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए कुछ समय दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी चिंता के कारण व् आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे/ चित व्यवस्थित रखने की कोशिश कीजिये/ आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ नव निवेश के लिए प्रतिकूल दिन है/ आज आपको अपने किसी प्रियजन के कमी रह रह कर महसूस होगी/


No comments:

Post a Comment