Tuesday, April 11, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/4/2017 बुधवार


अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/4/2017  बुधवार


अंक 1, 10, 19, 28

आज का दिन मेहमान नवाजी में बीतेगा/ पर्यटन व होटल व्यवसाय, संगीतकार,योग व रिकी प्रशिक्षक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ परन्तु आज वाहन चालन में अतिरिक्त सावधानी की ज़रूरत है/ बुजर्गों की भावनाओ की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ अनर्गल वादविवाद व मुकदमे बाज़ी से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 2, 11, 20, 29

आज आप दिन भर उत्साहित रह कर विभिन्न गतिविधियों में  भाग लेंगे/ पर्यटन ,परिवहन विभाग व होटल उद्यमी, हीरे व पेट्रोल के विक्रेता, प्रकाशक, मीडिया, धर्म गुरु विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/

अंक 3, 12, 21, 30

आज आप घर परिवार की जिम्मेदारियां स्वेच्छा से लेना चाहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों व ज्योतिष अध्ययन में  रूचि जागृत होगी/ पेट्रोल हीरे, सरसों के तेल के विक्रेता, प्रकाशक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज कुछ अनचाहे मेहमानों की वजह से या संतान पक्ष की किसी परेशानी से आप चिंतित हो सकते है/ धैर्य पूर्वक हल पाने की चेष्टा कीजिये/

अंक 4, 13, 22, 31

आज अहम के टकराव से बचिए/वाहन चालन में  भी विशेष सतर्कता बरतिए/ विदेश में अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ पर्यटन व होटल उद्यमी आज विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/

अंक 5, 14, 23

आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग व्यवसाय के विस्तार के लिए कीजिये/ संतान पक्ष के लिए कोई भी निर्णय लेते समय अंतरात्मा की पुकार सुनिए, निर्णय सही सिद्ध होगा/  सीमेंट, पारे,राख के निर्यातक विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ अध्ययन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे/

अंक 6, 15, 24

आज आप स्वेच्छा से घर परिवार व व्यवसाय की अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेना चाहेंगे/ आंतरिक सज्जाकार, सोने व सम्पति के निवेशक विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी व साहित्यिक दायरा भी बढेगा/

अंक 7, 16, 25

आज आपकी रूचि धर्म व वास्तु तथा ज्योतिष के अध्ययन की तरफ होगी/ सामाजिक दायरा विकसित होगा व सम्मान में  वृद्धि होगी/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे, प्रिंटिंग ईंक का विक्रय अतिरिक्त लाभ देगा/ साहित्य व मीडिया के क्षेत्र में  नाम होगा/

अंक 8, 17, 26

आज आपकी अध्यात्मिक प्रवृति विकसित होगी/ धर्म प्रचार व ज्योतिष में  मन रमेगा/ प्रकाशक, मीडिया, वाहन व हीरे के व्यापारी व शल्य चिकित्सिक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्किटेक्ट, वास्तु विद, भविष्य वेता, प्रकाशक, शल्य चिकित्सिक नाम कमाएंगे व आर्थिक स्थिति सुदढ़ होगी/

अंक 9, 18, 27

आज धर्म ज्ञान में  रूचि प्रबल होगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/ हीरे, पेट्रोल, लोहे व सम्पति में  निवेश व विक्रय लाभ देगा/ परिवहन विभाग व आर्किटेक्ट ,मीडिया व् प्रकाशक ग्रह अनुकूलता का लाभ पाएंगे/ सोने व सम्पति में  निवेश लाभ देगा/ कुछ अनचाहे मेहमानों से परेशानी हो सकती है/




















No comments:

Post a Comment