Tuesday, April 11, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/4/2017 गुरुवार


अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/4/2017 गुरुवार

अंक 1, 10, 19, 28

आज का दिन सामान्य है व आप किसी विशेष बदलाव की आशा न रखें/  दिन भर की गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  दिन संतोषप्रद है /अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने के कोशिश कीजिये/

अंक 2, 11, 20, 29

आज आप घर परिवार की जिम्मेदारियां स्वेच्छा से निभाना चाहेंगे/ व्यवसायिक गतिविधियां  भी प्रभावशाली ढंग से सम्पन्न होंगी/ परन्तु आज आप अनर्गल वादविवाद से दूरी रखिये व सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी स्थगित कर दीजिये/ सोने में  निवेश के लिए उत्तम दिन है/ साहित्यिक दायरा भी विकसित होगा/

अंक 3, 12, 21, 30

आज आपके सामाजिक सम्मान मे वृद्धि होगी/ साहित्यिक व शैक्षणिक गतिविधिया प्रभावशाली रूप से पूरी होंगी/ सोने, सम्पति व गृह उपयोगी वस्तुओं में  निवेश लाभ देगा/ सेना व न्यायिक सेवा से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नवरतन व भू उत्पादों, ईंधन ,बारूद का विक्रय लाभ देगा/

अंक 4, 13, 22, 31

आज का दिन रोमांचकारी है/ प्रशासनिक नवाचारों के लिए व आविष्कार, अनुसंधान के लिए उत्तम दिन है/आविष्कार व उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/ आज आपकी नीतियों को सहज अनुमोदन मिलेगा/नेतृत्व की प्रवृति भी विकसित होगी/ समाज सेवा की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/

अंक 5, 14, 23

आज अनर्गल बहसबाजी से दूर रहिये व शांत चित से कार्य करने की कोशिश कीजिये/ सम्पति निवेश व सम्पति स्थानातरण स्थगित कर दीजिये/ आग से भी हानि का अंदेशा है/ आज सोने व शिक्षा के लिए ऋण लेने देने हेतु अनुकूल दिन है/ साहित्यिक अभिरुचि विकसित होगी/

अंक 6, 15, 24

आज साहित्यिक गतिविधियों व सामाजिक सरोकार के कामों में मन रमेगा/ स्वर्ण व शिक्षा ऋण लेने, देने के लिए अनुकूल दिन है/ आंतरिक सज्जा व पारिवारिक सुख सुविधा पर व्यय होगा/ आज परिवार में  आपकी राय का मान होगा, परन्तु अपने तर्क शांतिपूर्वक प्रस्तुत कीजिये/ क्रोध से हानि का अंदेशा है/

अंक 7, 16, 25

आज मन को शांत व संयमित रखने की चेष्टा कीजिये/ घर व व्यवसाय की जिम्मेदारियां सफलता से निभ जायेंगी/ साहित्य में  भी रूचि विकसित होगी/ सामाजिक दायरा विस्तार पायेगा, परन्तु क्रोध पर काबू रखिये, अन्यथा परेशानी का सामना करना पडेगा/

अंक 8, 17, 26

आज आध्यात्मिक प्रवृति विकसित होगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/सम्पति .नवरतन व भू उत्पादों में  निवेश लाभ देगा/ भू सर्वेक्षक, ईंधन व बारूद विक्रेता व बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता ,सेना व्  न्यायिक सेवा से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9, 18, 27

आज आप सामाजिक स्तर पर सम्मान पाएंगे व समाज सेवा तथा अध्यात्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा/कृषक वर्ग, सेना, न्यायपालिका, नवरतन व्यापारी, भू सर्वेक्षक, भू उत्पादों के विक्रेता, बारूद व ईंधन के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ फोटो जर्नलिस्ट व धर्म गुरु तथा योग प्रशिक्षक अपनी विशिष्ट पहचान बनायेंगे/
























No comments:

Post a Comment