Sunday, September 27, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/1/2021 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/1/2021 शनिवार



अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाने में ही हित है/ वाहन चालन में  भी आज अधिक सतर्कता बरतिए/ भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ परिवार में भी आपकी राय का मान होगा/ सोने, हीरे, वाहन, कोयले, पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, मूवर्स एंड पैकर्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी किसी वाद के प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ अनाज गोदाम के मालिक व् कृषक वर्ग कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक, सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ धार्मिक क्रियाकलापों, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श, योग ध्यान की ओर रुझान बढ़ेगा/ प्रतियोगिताओं के वांछित परिणाम मिलेंगे/ सोने, हीरे,पेट्रोल, वाहन, लोहे,कोयले, सरसों के तेल, रिहायशी सम्पति व् कृषि भूमि के विक्रेता, सेना, न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे./ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे व् भाग्य से भी आज आप किसी आस में न रहिये/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति सहिष्णु रहिये/ वाहन चालन में  भी आज अधिक सचेत रहिये/

अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपका अधिकाँश समय लेंगे/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /यातायात नियमों की अवहेलना व् अनर्गल वाद विवाद आज आपकी  परेशानी बढ़ा सकते है/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी व्  मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 6,15,24
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व  सहजता से निभा पाएंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा, बशर्ते आप क्रोध पर नियन्त्रण रखें/ सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ कृषक वर्ग व् फायर ब्रिगेड आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों की ओर भी रुझान बढ़ेगा /सोने, हीरे ,पेट्रोल, वाहन, लोहे, कोयले के विक्रेता, सर्जन्स, शिक्षाविद, मीडिया एवं  प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शॉर्ट  सर्किट के प्रति सावधानी बरतिए/ सम्पति क्रय विक्रय आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 8,17,26
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से कहीं अधिक फ़ल देंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ परिवार में  मांगलिक गतिविधियों के संकेत हैं/ सोने, सम्पति, कृषि उत्पादों, रेड़ीमेड वस्त्रों, हीरे, कोयले, पेट्रोल, कुकिंग गैस ,वाहन के विक्रेता, धर्म प्रचारक, मीडिया, सर्जन्स व्  प्रसूतिगृह अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा व् आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभा पायंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, भू शोध कर्ता, धर्म गुरु, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, सोने, हीरे ,सम्पति ,वाहन, ईंधन, बारूद के विक्रेता, सेना, कृषक वर्ग अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

 

No comments:

Post a Comment