Sunday, September 27, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/1/2021

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/1/2021


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की भी कुछ कमी रहेगी व् कुछ विरोधी तत्व भी आज आपकी छवि धूमिल करने की  कोशिश करेंगे,परन्तु प्रभावहीन रहेंगे/भाग्य अनुकूलता से आज राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक गतिविधियों में कुछ पहचान बनेगी /

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ फैशन व् ग्लैमर की  गतिविधियों से जुड़े लोग, कला दीर्घा संचालक, कलाकार, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक निर्धारित लक्ष्य,कुछ आर्थिक परेशानी के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कुछ अनबन का अंदेशा है/ प्रेमप्रसंग में  भी आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ आर्थिक नवनिवेश हेतु दिन जोखिम् पूर्ण है/ शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे, परन्तु आंरभिक स्तर पर आपकी गतिविधियों का विरोध हो सकता है/ आज प्रशासनिक नवाचार, अनुसन्धान, आविष्कार व् सामाजिक सरोकार की  गतिविधियो की ओर आपका रुझान बढ़ेगा/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ परेशानी बढ़ सकती है/ शेयर्स में निवेश जोखिमपूर्ण रहेगा/

अंक 5,14,23
आज अपनी गणनात्मक योग्यता व् तर्क शक्ति के बल पर आप प्रशासनिक व् सामाजिक क्षेत्र में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता राजनीतिज्ञ व् एन जी ओ विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, कॉफी पार्लर्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार,कला  समीक्षक, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 7,16,25
दैनिक क्रिया कलाप निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य आपका साथ देगा व् आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ चर्म उत्पादों, कॉफी,तम्बाकू के विक्रेता, फैशन व् ग्लैमर जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कला व् फिल्म निर्माण के क्षेत्र से जुड़े लोग कछ खास पह्चान बना पाएंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथा सम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक् व् राजनैतिक स्तर पर सामंजस्य की नीति अपनाईये/ आज उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये;फ़ूड पोइजनिंग का अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कोई भी नए प्रोजेक्ट आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 9,18,27
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिम पूर्ण है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

 

No comments:

Post a Comment