Sunday, September 27, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/1/2021 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/1/2021 शुक्रवार


अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में  भी कुछ समय दे पाएंगे, परन्तु वाहन चालन में  अधिक सतर्कता बरतिये / आज अहम के टकराव व् अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ आपकी  सामाजिक, आर्थिक ,पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सामाजिक सरोकार की व् धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ फैशन व् ग्लैमर जगत, आध्यात्म  गुरु, मीडिया, प्रकाशक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, चाँदी ,हीरें ,पेट्रोल, वाहन, कोयले के व्यवसाय से जुड़े  लोग, आर्ट फिल्म निर्माता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना की उन्मुक्त उड़ान के लिए उत्तम दिन  है/ कवि, मीडिया, प्रकाशक, धर्मगुरु, कलाकार, कॉस्मेटिक सर्जन्स, तीर्थ यात्री, चाँदी, हीरे ,पेट्रोल ,कोयले, वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ योग ध्यान, धार्मिक क्रियाकलापों, शोध कार्यों में रुझान बढ़ेगा/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ शेयर्स में निवेश से हनि का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ आज शेयर्स में  निवेश जोखिमपूर्ण रहेगा/ वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी की ज़रूरत है/ कुछ समय सैर सपाटे व् रचनात्मक गतिविधियों में  दे पाएंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पायंगे/वाहन चालन में आज अधिक सजग रहिये/ बुजुर्गों की  अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/

अंक 6,15,24
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी  आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  फैशन व् ग्लैमर जगत, गिफ्ट सेन्टर्स, कलाकार, संग्रहालय, कॉफी व् तम्बाकू के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग के लिए अच्छा दिन है/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् वातावरण की शुद्धता की ओर  विशेष ध्यान दीजिये /जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ अस्वस्थता के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप  निर्धारित लक्ष्य पूर्ण  कर पाएंगे/ आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं, हीरे , पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, धर्म गुरु, सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज सेहत व् वातावरण की शुद्धता की ओर  विशेष ध्यान दीजिये /जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ अस्वस्थता के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप निर्धारित लक्ष्य पूर्ण  कर पाएंगे/ आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं, हीरे , पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, धर्म गुरु, सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण सहचर के साथ कुछ अनबन का अंदेशा है/ कुछ असामाजिक तत्व भी आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ परन्तु, अंतत आप अपनी बात मनवाने के स्थिति में  रहेंगे/ धर्मगुरु, मीडिया, हीरे, कोयले, वाहन व् पेट्रोल  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

 

No comments:

Post a Comment