Friday, April 26, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/4/ 2019 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/4/2019  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  कुछ पहचान बनेगी/ आपकी बौद्धिकता व् तर्क शक्ति से लोग प्रभावित होंगे/ एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व आप बखूबी निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, शिक्षण संस्थाएं, आंतरिक सज्जाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी /सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/

अंक 3,12,21,30
पारिवारिक व् सामाजिक गतिविधियाँ आपका अधिकांश समय लेंगी/ कारोबारी स्थिति भी सुखद रहेगी/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा और बढ़ेगा/ गृह निर्माण शुरू करने, सोने व् सम्पति के विक्रय के लिए अनुकूल दिन है/ कृषि उत्पादों, ईंधन, नवरतन व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता ,फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक विवादों से यथासम्भव दूर रहिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 5,14,23
आज आप पारिवारिक व्  व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, शिक्षाविद, आर्किटक्ट्स, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्रथमिकता रहेंगे/ परिवार के  सदस्यों की सुख सुविधा हेतु आप खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं, सोने व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आप अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/आर्किटेक्ट्स, मीडिया, साहित्यकार, सोने व् सुनहरी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता, शैक्षणिक संस्थान संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति का लेन देन आज न कीजिये/

अंक 8,17,26
पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ धार्मिक, साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा/ रिहायशी व् कृषि भूमि, सोने व् सम्पति के विक्रेता एवं दीर्घ कालीन निवेशक, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ व्यवसायिक क्षेत्र में  भी आपकी राय का मान होगा/ आप योग ध्यान व् धार्मिक गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, भवन निर्माता, शिक्षाविद, प्रकाशक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment