Friday, April 26, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/4/2019 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/4/2019   सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित से व् सुलझे मन से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे में  समय दे पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टर, विदेश ट्रेवेल एजेंट्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, मीडिया, अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में  पहचान बना पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, कला समीक्षक, चाँदी, हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, एयर ट्रेवल्स व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी व् सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश, सोने ,चांदी, नवरतन व् सम्पति के विक्रय के लिए व् भवन निर्माण, ऑफिस एवं घर की आंतरिक सज्जा के लिए विशेष अनुकूल दिन है/धार्मिक गतिविधियों, कला व् साहित्य, विदेश भ्रमण आदि में  रूचि बढ़ेगी/ सेना, न्यायपालिका, फोटोजर्नलिस्ट, प्रकाशक, धर्म गुरू आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से  पूर्ण कर  पाएंगे/ आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, विदेश भ्रमण, आमोद प्रमोद में  बढ़ेगी/ चांदी, कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर व् एयर ट्रेवेल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज शॉर्टसर्किट व् आगजनी के प्रति सावधानी बरतिए/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी व् सौदेबाजी भी आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुड़ी कोई लंबित मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ कृषक वर्ग व् सेना आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ एलर्जी, वायु जनित संक्रमण व् उच्च रक्तचाप आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते है/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या लम्बे समय से चली आ रही मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम  दे सकती है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ शांत मन से पूर्ण कर पाएंगे/ योग ध्यान, वास्तु परामर्श, धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ ईंधन, नवरतन व् कृषि भूमि के विक्रेता, पत्रकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, तीर्थ यात्रा, योग ध्यान,वास्तु परामर्श में रुझान बढेगा./सेना, न्यायिक व्यवसाय से जुड़े लोग, ईंधन, बारूद, कृषि उत्पादों व् कृषि भूमि के विक्रेता एवं दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढ़ेगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment