Friday, April 26, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/4/2019 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/4/2019 शनिवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् बुजुर्गों की  राय का सम्मान कीजिये/ आज आमोद प्रमोद,सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे, परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ भाग्य अनुकूलता से आज शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के  विक्रेता, कलाकार व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता एवं वातावरण की स्वच्छता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ ज्वर,रक्त विकार व् जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अस्वस्थता के बावजूद अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान, वास्तु परामर्श, पत्रकारिता व् लेखन में  रुझान बढ़ेगा/ हीरे,लोहे व् वाहन, कोयले के विक्रेता,प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको वांछित फल देंगे व् आपको आशा से अधिक सफलता मिलेगी/ शिपिंग सेक्टर व्  हीरे, मोती, मत्स्य, एक्वा गार्ड्स, ईंधन, बारूद, कृषि उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं व् नवरतन  के विक्रेता,भू शोध कर्ता ,मीडिया ,फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, मनोवैज्ञानिक, सर्जन्स, ट्रांसपोर्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ शिपिंग सेक्टर, मोती, मत्स्य, व्  अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता, शोध कर्ता, जल शुद्धिकरण सयंत्र, जर्नलिस्ट, धर्म गुरु व मनोवैज्ञानिक अधिक  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/

अंक 5,14,23
आज व्यवहार में  विनम्रता बरतिए व् मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ वाहन चालन में  भी अधिक सतर्कता बरतिए/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ आग व् शार्ट सर्किट से भी नुक्सान का अंदेशा है/

अंक 6,15,24
आज स्वभाव की उग्रता पर काबू रखिये /अनर्गल वाद विवाद व् मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ शांत चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सजग रहिये/ एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य आज आपका साथ देगा व् कुछ बाधित कार्य पूरे होने के आसार है/व्यवसायिक ,सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व् धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/  शिपिंग सेक्टर, ट्रांसपोर्टर्स ,शल्य चिकित्सिक, धर्म गुरु, मनोरोग चिकित्सिक, हीरे, मोती, मत्स्य,पेट्रोल ,वाहन के विक्रेता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, मीडिया, अनुवादक, प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक  मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ हीरे, नवरतन, कृषि भूमि, ईंधन, वाहन, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, आध्यात्म गुरु, सर्जन्स, भू शोध कर्ता ,वास्तु विद, भविष्यवेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी / आपकी  राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवश,हियर,नवरतन व् बहु रंगी उत्पादों,वाहन,ईंधन के विक्रय व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment