Friday, February 8, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/2/2019 रविवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/2/2019 रविवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  बढेगी/आपकी बौद्धिक क्षमता  से लोग प्रभावित रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों  के विक्रेता व् एन जी ओ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अपव्यय के कारण सहचर से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगी/ आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार, फिल्म निर्माता, भूरे  रंग  की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  

अंक 3,12,21,30
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर आज कुछ परेशानी रहेगी/
दिखावे के फेर में अपव्यय न करें/ नवनिवेश के लिए भी दिन प्रतिकूल है/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी व् अपने किसी प्रियजन की कमी आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज राजनैतिक प्रशासनिक स्तर पर वैचारिक मतभेद व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी बढा सकते हैं/अहम पर काबू रखिये/व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिए; अपव्यय के कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/आर्थिक स्तर पर दिन प्रतिकूल है/

अंक 5,14,23
आपका रुझान सामाजिक, प्रशासनिक  व् राजनैतिक गतिविधियों में  बढेगा/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी कार्य शैली से विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक, एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ कास्मेटिकस, चर्म उत्पादों व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 7,16,27
आज के दिन किसी विशेष बदलाव की आशा में न रहिये/शांत चित से दैनिक क्रिया कलापों पर ध्यान दीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी व् प्रेम प्रसंग में भी आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलादीर्घा संचालक, कला समीक्षक,भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज राजनैतिक क्षेत्र में  प्रतिकूल स्थिति के आसार हैं/प्रशासनिक दाव पेंच भी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ उपभोग से पूर्व, दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिए; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की चेष्टा कीजिये व् कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ आर्थिक स्तर पर दिन प्रतिकूल है/ नवनिवेश स्थगित  कर दीजिये/अपने  किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे व् प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी रहेगी/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment