Tuesday, August 14, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्य 20/8/2018 सोमवार


 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्य 20/8/2018 सोमवार
अंक  1,10,19,28
आज का दिन शांतिपूर्ण व् सुरुचिपूर्ण ढंग से बीतेगा/ कलात्मक गतिविधियों में समय दे पायेंगे/ मीडिया, उड्डयन व् पर्यटन विभाग,चांदी के निवेशक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ वैज्ञानिक, पर्वतारोही, कलाकार, कवि व् अनुवादक अपनी विशिष्ट पहचान बना पायेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज अपनी कल्पना को मुक्त आकाश दीजिये/ रचनात्मक व् कलात्मक प्रवृतियों के लिए अनुकूल दिन है/ कलाकार, मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन विभाग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ चांदी व् एथिनिक ज्वेलरी में निवेश लाभ देगा/
अंक 3,12,21,30
आज का दिन शान्तिप्रद है/ आंतरिक सज्जा की ओर भी रुझान रहेगा/ पर्यटन व् उड्डयन विभाग, परिवहन विभाग, कलाकार विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ निवास व् नौकरी में बदलाव के लिए अनुकूल दिन है/ सोने,चांदी व् सम्पति में निवेश लाभ देगा/
अंक 4,13, 22, 31
आज शांत चित से दिन का आनंद ले पाएंगे/ चांदी,एथिनिक ज्वेलरी,कलात्मक वस्तुओं का विक्रय लाभ देगा/मीडिया, कलाकार, पर्यटन विभाग, अनुसंधानकर्ता, अनुवादक, शिक्षाविद व् कला समीक्षक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ गृह ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने व् सम्पति में निवेश लाभ देगा/ भवन निर्माता व् वास्तुविद, साहित्यकार व् विद्यार्थी वांछित परिणाम पाएंगे/
 अंक 6,15, 24
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पायेंगे/ आंतरिक सज्जा में रूचि रहेगी/ सोने, एथिनिक ज्वेलरी, सम्पति व् आंतरिक सज्जा सामग्री में निवेश लाभ देगा/ गृहस्थी में मन रमेगा व् परिवार में सामंजस्य का भाव बना रहेगा/ प्रसूति गृह, सामाजिक कार्यकर्ता व् शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकुलता से कला समीक्षक, मीडिया, कलाकार,आर्किटेक्ट्स, भवन निर्माता,सोने व् सम्पति के निवेशक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ साहित्यिक गतिविधियों व्  कलात्मक अभिरुचियों के लिए उपयुक्त दिन है/
अंक 8,17,26
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पायेंगे/ आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ सोने व् सम्पति में निवेश लाभ देगा/ भवन निर्माता, वास्तु विद, साहित्यकार, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्री रोग चिकित्सिक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से निभा पायेंगे/आज गृहस्थी में मन रमेगा/ व्यवसायिक जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा पाएंगे/ सोने,सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं में निवेश लाभ देगा/ सामाजिक सम्मान बढेगा/

No comments:

Post a Comment