Tuesday, August 14, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/8/2018 मंगलवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/8/2018 मंगलवार 

अंक 1,10,19,28
आज का दिन कारोबारी व् पारिवारिक दायित्व निर्वहन के कारण बहुत व्यवस्तता पूर्ण  रहेगा/ प्रशासनिक कार्यों से यात्रा व विदेश गमन के अवसर  भी बन सकते हैं/ मेहमानवाजी में व् बच्चों  के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार,सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ मनोरोग व्  बाल रोग चिकित्सिक, खेल सवांद दाता, टूरिज्म सेक्टर, लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/
अंक 2,11,20,29
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर  ध्यान देते हुए आप जो भी पारिवारिक निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपनी बात  मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ सीमेंट,  पारे, खेल सामग्री के विक्रेता, निर्यातक ट्रांसपोर्टर्स, होटल उद्यमी , लॉन व् ट्रेवेल एजेंट्स, नर्सिंग होम्स, खेल समीक्षक,स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर जगत एवं इवेंट मेनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

3,12,21,30
 
आज संतान पक्ष की किसी समस्या से व् पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों मैं फेर बदल से आप कुछ अनमने से रहेंगे/  संयमित चित से हल पाने की कोशिश कीजिए व् क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ आप विनम्र रह कर अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  नवरतन, वाहन, कुकिंग गैस  के विक्रेता, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, भू शोधार्थी , वास्तु शास्त्री व् भविष्यवेता, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप अपनी प्रबंधन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर व्यवसायिक,  सामाजिक क्षेत्र में पहचान बना  पाएंगे/ आरम्भिक स्तर पर आपकी नीतियों का विरोध हो सकता है/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी,  इवेंट मैनेजर्स,  निर्यातक, खेल सामग्री के विक्रेता, कोरिओग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/
अंक 5,14,23
अंतरात्मा की आवाज़ की ओर ध्यान दीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ निर्यात व्यवसाय की योजनाएं बनाइये; विदेशी सम्पर्क सूत्र भी आज आपको लाभान्वित कर सकते हैं/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, इवेंट मैनजमेंट, बैंकिंग  के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, ट्रेवेल व् लोन अजेंट्स व् निर्यातक आज अपेक्षाकृत सुखद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप कला व् रचनातमक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पह्चान बना पायेंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग लाभदायक स्थिति में रहेंगे/ अनर्गल वादविवाद,  सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/
 
अंक  7,1 6 ,27
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् विनम्र रह कर अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ बच्चों व मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद  रहेगा/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कलाकार व् इवेंट मेनेजर्स, फिल्म निर्माता, मीडिया, प्रकाशक, मनोरोग चिक्त्सिक व् सेक्सोलोजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ नवरतन, ईंधन, कृषि उत्पादों के विक्रेता,  कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, भू शोधार्थी , वास्तु शास्त्री व् भविष्यवेता , मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपका रुझान धार्मिक क्रिया कलापों की ओर बढेगा/
 
अंक 9,18,27
आज आकस्मिक आये अतिथियों के कारण व् संतान पक्षकी किसी समस्या के चलते आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव का अंदेशा है/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलना मुश्किल हो जाएगा/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों,वास्तु परामर्श , ज्योतिष, योग ध्यान आदि की ओर बढ़ेगी/   नवरतन,  ईंधन,  बारूद, कृषि उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स,  सर्जन्स, आध्यात्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment