Tuesday, August 14, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/8/2018 बुधवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/8/2018 बुधवार  


अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर कुछ बाधाओं के बावजूद, आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व पूर्ण कर  पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आपको कुछ आकस्मिक सहायता दे सकते हैं/ निर्यातक, संगीत व् नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स, इवेंट मैनेजर्स व्  खिलाड़ीमनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक  अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील है/ भाग्य अनुकूलता से आप आंशिक रूप से लाभांवित होंगे ही और आपके प्रयास भी बहुत सार्थक परिणाम देंगे/ विदेश मैं फिल्म शूटिंग व् कोरियोग्राफी के लिए, उच्च अध्ययन, इवेंट मैनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर जगत ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता, संगीतकार , खिलाड़ी,  बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ , टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जल जनित संक्रमण,समुद्री हवाओं या तेज़ बारिश से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन कम  होने के कारण, आप अपने बच्चों व् प्रियजन की अतिरिक्त मांगे पूर्ण करने में असमर्थ होने से कुछ अनमने से रहेंगे/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइये और किसी से भी उधार न लीजिये/ आपकी रूचि आज  योग, ध्यान व् रचनातमक गतिविधियों में बढेगी/ शिपिंग इंडस्ट्री, मोती, सी शेल्स कलाकृतियों के विक्रेता व् जल शुद्धिकरण सयंत्र आज अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक संधान सीमित होने के कारण, आज आपको निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने व् पारिवारिक अतिरिक्त मांगे पूरी करने में दिक्क्त आ सकती है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ किसी प्रियजन के कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ सुखद समाचार दे सकते हैं/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , टूरिज्म सेक्टर व् म्यूजिक एलबम्स एवं खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, शिपिंग सेक्टर व् जल शुद्धिकरण सयंत्र आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आज आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ निर्यात व्यवसाय विस्तार की नवनीतियाँ बनाने  व् लागू करने के लिए उत्तम दिन है/ विदेशी संपर्क सूत्र आज आपको लाभान्वित कर सकते हैं/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सक, इवेंट मेनेजर्स, खेल समीक्षक व् लेखाविद अपनी विशिष्ट पहचान बना पायेंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ आप सहजता से पूर्ण कर पायेंगे/ आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् भौतिक सुविधाओं हेतु अतिरक्त धन व् समय जुटा पायेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व्  ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स,  भूरे रंग की वस्तुओं  व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, फिल्म निर्माता, कला समीक्षक  व् सेक्सोलोजिस्ट्स  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज कर्म व् भाग्य दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ शिपिंग सेक्टर,लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, निर्यातक, खिलाड़ी, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोगभूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मनोचिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स  , कोरियोग्रफेर्स, इवेंट मेनेजर्स, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बन सकते हैं/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ आपकी रूचि आज धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान की ओर बढ़ेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसधानों की कमी की वजह से आप अपने बच्चों की अतिरिक्त मांगे पूरी करने में असमर्थ व् कुछ तनाव ग्रसित रहेंगे/ जीवनसंगी से भी अपव्यय के कारण कुछ अनबन का अन्देशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ आज किसी से भी आर्थिक लेन देन न कीजिये/  सहज मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment