Thursday, August 3, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/8/2017 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/8/2017 शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
दैनिक दायित्व कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति भी आज अधिक संवेदनशील रहिये; बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ शांत मन से दिनचर्या पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ प्रेम प्रसंग  में आत्मीयता बढ़ेगी/ आमोद प्रमोद, सैर सपाटे व् मनोरंजन के अवसर बनेंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी व् अपयश का अंदेशा है/ अपव्यय के कारण सहचर से भी कुछ मन मुटाव हो सकता है/ आज कोई नए प्रोजेक्ट शुरू न  कीजिए; शांत चित से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ अनुसंधान, आविष्कार, सामाजिक व्  प्रशासनिक नवाचारों में रूचि बढ़ेगी, परन्तु आरम्भिक स्तर पर आपकी नवनीतियों का विरोध हो सकता है/ आर्थिक नवनिवेश हेतु दिन जोखिमपूर्ण है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, कला समीक्षक व् अनुसंधानकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
 दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्विघ्न पूर्ण होने से आप आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे; परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ रचनात्मक गतिविधियों , फैशन व् ग्लेमर , फिल्म निर्माण व फिल्म समीक्षा से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिकस व् एथनिक जेवेलरी  विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक व कलाकार अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण  होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ रचना व् कला  के क्षेत्र में कुछ पहचान बना  पाएंगे/ आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/फैशन व् ग्लेमर जगत, कला समीक्षक, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिकस, चर्म उत्पादों व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् आज कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/

अंक 9,18,27
कुछ आर्थिक अवरोधों  बावजूद, दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/आज अपने किसी प्रियजन की कमी आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/  नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment