Tuesday, August 1, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/8/2017 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  3/8/2017 गुरुवार
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे; भाग्य से भी आज  आप  किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 2,11,20,29
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र में भी कुछ पहचान कमा पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से भी आप लाभान्वित होंगे/ सोने, सम्पति, गृहोपयोगी उत्पादों व् स्टेशनरी के विक्रेता , साहित्यकार, प्रकाशक ,समाज सेवक, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार,स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धियां सराहनीय रहने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ भाग्य अनुकम्पा व् व्यक्तिगत प्रयास दोनों से ही आज आपकी स्थिति सुखद रहेगी/ गृहनिर्माण, आंतरिक सज्जा, साहित्य सृजन, समाज सेवा हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ लेखक, प्रकाशक, कुटीर उद्योगपति, सोने,सम्पति व सुनहरी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे व् भाग्यवश भी आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी मेहनत व भाग्य अनुकूलता के दम पर विशिष्ट पहचान बना पाएंगे / प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ साहित्यकार, प्रकाशक, सामाजिक कार्यकर्ता, नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंसियां एवं कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आप पारिवारिक व् सामाजिक गतिविधियों में कुछ अतिरिक्त समय दे पाएंगे/  व्यवसायिक दायित्व भी प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास व्  भाग्य अनुकम्पा से  आज आपकी स्थिति अपेक्षाकृत अधिक सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, कुटीर उद्योगपति, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, प्रकाशक, लेखक, सोने, एथनिक जेवेलरी व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयासों से आज आपकी व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, लेखक, प्रकाशक, नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, कुटीर उद्योगपति, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
सामाजिक, पारिवारिक व् कारोबारी स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक गतिविधियों में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी/गृह निर्माण, घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा, सोने व सम्पति के क्रय विक्रय के लिए विशेषानुकूल दिन है/ प्रसूतिगृह, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मीडिया, प्रकाशक, कॉटेज इंडस्ट्रीज व् आर्किटेक्ट्स आज अधिक् अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप आपकी पारिवारिक ,सामाजिक व्  व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सामाजिक गतिविधियों में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ मीडिया, प्रकाशक, कॉटेज इंडस्ट्रीज व् आर्किटेक्ट्स , प्रसूतिगृह, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक् अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment