Thursday, August 3, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/8/2017 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/8/2017 शनिवार
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज अपनी प्रबंधन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे, परन्तु अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजर्गों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ यातायात नियमों की अवहेलना भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ आप व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य अनुकूलता  दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, न्यूरो सर्जन्स , इवेंट मैनेजर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, खेल जगत, धर्मगुरु, प्रकाशक व् मीडिया, हीरे, वाहन व् पेट्रोल, स्लेटी व् श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में व्यवसाय विस्तार हेतु जाने व स्थायी रूप से बसने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज आप संतान पक्ष की किसी समस्या से विचलित हो सकते हैं, परन्तु दृढ़तापूर्व निश्चय लेते हुए स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/ आज आपकी रूचि धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अधिक बढ़ेगी/ कुछ समय योग-ध्यान में दीजिये/ धर्म प्रचारक, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, हीरे व् पेट्रोल के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी गणनात्मक व् प्रबंधन योग्यता अधिक मुखर होगी/ लोन एजेंट्स, बेंकर्स, निर्यातक, खेल संवाददाता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खेल सामग्री , बाल उपयोगी सामग्री, सीमेंट व् रेत के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/ बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये व् उनकी विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ बेंकर्स, लेखाविद, लोन एजेंट्स, इवेंट मैनेजर्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक, होटल उद्यमी, मनोरोग व् बाल रोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 7,16,25
आज का दिन हलचल भरा व् सार्थक परिणाम दायक है/ सामाजिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, धर्म गुरु, धर्म प्रचारक, मीडिया, प्रकाशक, निर्यताक, टूरिज्म सेक्टर, मूवर्स व् पैकर्स, हीरे, पेट्रोल, वाहन, स्लेटी व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ विदेश में सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए व् स्थाई रूप से बसने हेतु गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ आप स्वतन्त्र रूप से लिए गए निर्णय मनवाने में सफल रहेंगे/ धर्म प्रचारक, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, हीरे, वाहन, पेट्रोल व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आप व्यवस्थित मन से दैनिक क्रिया कलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आकस्मिक आये अतिथियों व् संतान पक्ष के किसी चिंता से आप कुछ अनमने से रहेंगे; परन्तु दृढ़ता पूर्वक स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ वास्तु विद, धर्म गुरु, फोटो जर्नलिस्ट, हीरे व् ईंधन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment