Tuesday, August 1, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/8/2017 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/8/2017 बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति व् कल्पना शक्ति अधिक मुखर होगी/ आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण व् मेहमान नवाज़ी के कार्यक्रम भी बनेंगे/ बच्चों के साथ यादगार समय बिता पाएंगे/ विदेश में सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा,  नए व्यवसाय, निर्यात व्यवसाय विस्तार व्  नयी नौकरी,  भ्रमण एवं इवेंट मैनेजमेंट हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ मीडिया, कलाकार, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, नर्सिंग होम्स, डे केयर सेण्टर, लोन  व् ट्रेवल एजेंसियां, स्लेटी रंग की वस्तुओं, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/  कला व् रचनात्मक गतिविधियों, इवेंट मैनेजमेंट, मीडिया आदि के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/  सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा, भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, नयी नौकरी व् व्यवसाय हेतु विदेश गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ कलाकृतियों, चांदी, खेल सामग्री, वाद्य यंत्रों व् बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, मनोचिकित्सिक निर्यातक, अंक ज्योतिषी, मीडिया, इवेंट मैनेजर्स, लोन व्  ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ साहित्य, कला व् मीडिया के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, साहित्यकार व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/ यात्रा प्रवास में भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय खुशनुमा रहेगा/ निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, खेल जगत, मीडिया, कलाकार, कला समीक्षक, साहित्यकार, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ सांस्कृतिक व् खेल गतिविधियों एवं मेहमान नवाज़ी में समय दे पाएंगे व् खास पहचान बना पाएंगे/ निर्यातक, बेंकर्स, लेखाविद, खिलाड़ी, इवेंट मैनेजर्स, अंक ज्योतिषी, नर्सिंग होम्स व् मनो विशेषज्ञ, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंदीदा गतिविधियां में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान दीजिये; वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी कुछ बाधा आ सकती है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ निर्यातक, इवेंट मेंजेर्स, मनोरोग व् बाल रोग विशेषज्ञ, संगीत व् नृत्य निर्देशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज कोई नए प्रोजेक्ट शुरू  न कीजिये/ व्यवस्थित मन से दैनिक क्रिया कलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ किसी को भी आज उधार मत दीजिये, अन्यथा वसूलने में दिक्कत आएगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये अतिथियों एवं यात्रा कार्यक्रम में कुछ फेर बदल से आप अव्यवस्थित हो सकते है, परन्तु शांत मन से स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/ गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment