Sunday, May 7, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/5/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ अहम के टकराव से परेशानी बढ़ सकती है/ सैर सपाटे, मेहमान नवाजी व विदेश यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली आपको लाभान्वित कर सकते हैं/ पर्यटन व उड्डयन सेक्टर, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री के निर्यातक, कलाकार व मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०.२९

आज व्यक्तिगत प्रयास व भाग्य दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ विदेश में इवेंट मेनेजमेंट, उच्च अध्ययन व सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ आज पारिवारिक, सामाजिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूर्ण होंगे व आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ मीडिया, धर्म गुरु, वास्तु विद, आर्किटेक्ट्स, खेल जगत से जुड़े लोग, बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ, कलाकार, कला समीक्षक, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज आपका सामाजिक व व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ आध्यात्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, भविष्य वेता, ट्रांसपोर्टर्स, पेट्रोल, हीरे, चांदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने हो सकते हैं/ धैर्यपूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिये/

अंक ४,१३,२२,३१

आज अहम पर काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ बुजुर्गों की आशीष पाने की कोशिश कीजिये/वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/ आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ चांदी, दुग्ध उत्पादों, सीमेंट के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/ अपनी गणतामक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स, बेन्कर्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, खिलाड़ी,संगीत व् नृत्य निर्देशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/

अंक ६,१५,२४

आज के दिन उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो जायेंगी/ आध्यात्मिक प्रवृति विकसित होगी/ तीर्थ यात्रा के आसार हैं/ मीडिया, प्रकाशक, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ , हीरे, चांदी, पेट्रोल वाहन व् लोहे के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज मेहमान नवाजी में  भी कुछ समय दे सकेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/धार्मिक साहित्य के अध्ययन में, ज्योतिष  एवं वास्तु में रूचि बढेगी/ हीरे, पेट्रोल, कोयले, वाहन के विक्रेता, प्रकाशक, मीडिया व् धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने हो सकते है/धैर्य पूर्वक हल पाने की कोशिश कीजिये, कुछ हद तक सफलता मिलेगी/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment