Saturday, May 6, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/5/2017

अंक १,१०,१९,२०

आक नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी व् आप सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् दान पुन्य में भी अग्रणी रहेंगे/ आपकी बौद्धिकता से लोग प्रभावित होंगे/ सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान व् कलात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए उत्तम दिन है/ सफेद रंग की वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों, मोती, चांदी, समुद्री उत्पादों के विक्रय से अधिक लाभ के आसार हैं/ शिप्पिंग सेक्टर,मत्स्य पालन से जुड़े लोग व् मर्चेंट नेवी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सतर्कता बरतिए व् पेय जल की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/ जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज आपकी रूचि कलात्मक व् रचनात्मक अभिव्यक्ति में बढेगी/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, आध्यात्म गुरु, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर, चांदी व् मोती के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ मीडिया,कलाकार व् कला समीक्षक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आपकी रूचि नवाचारों,अनुसन्धान व् आविष्कार में बढेगी/ अपने उत्पादों को पटेंट करवाने हेतु अनुकूल दिन है/ आज आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/ आपकी प्रशासनिक नव नीतियों को सहज अनुमोदन प्राप्त होगा/ सामाजिक कार्यकर्ता, नेता,प्रशासनिक अधिकारी, चांदी, मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, शिप्पिंग सेक्टर व् मर्चेंट नेवी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ भाग्य अनुकूलता से आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की व् प्रशासनिक गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रय से अतिरिक्त लाभ के आसार हैं/

अंक ६,१५,२४

आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने के कोशिश कीजिये/ आज आप सामाजिक मेल मिलाप के लिए कुछ समय दे पाएंगे/

अंक ७,१६,२५

आज आप शांत चित से व् मनोवैज्ञानिक आधार पर समस्याओं का निवारण कर पाएंगे/ साहित्य व् आध्यात्मिक ज्ञान, सैर सपाटे में रूचि बढेगी/ कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों के लिए अनुकूल दिन है/ शिप्पिंग सेक्टर, मत्स्य पालन से जुड़े लोग, मर्चेंट नेवी, मोती व् चांदी के निर्यातक, धर्म गुरु, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज अहम के टकराव से व् प्रशासनिक मतभेदों के कारण परेशानी बढ़ सकती है/ संयमित मन से बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/ सामंजस्य की नीति अपनाने में ही हित है/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्ट रखेंगी/ अपनी अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेल मिलाप के लिए कुछ समय दे पाएंगे/







www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment