Monday, April 17, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/4/2017




अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/4/2017


अंक १
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/नेतृत्व की प्रवृति भी विकसित होगी/ आज विदेश में  सेवा हेतु जाने के लिए व् उच्च अध्ययन हेतू प्रस्थान करने के लिए उत्तम दिन है/ आज कुछ लोग आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/ आर्थिक रूप से भी दिन जोखिमपूर्ण है/ नव निवेश न कीजिये/ सीमेंट ,पारे ,दुग्ध उत्पादों के निर्यातक लाभ प्रद स्थिति में रहेंगे/



अंक २
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज मनोरंजन व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/ उड्डयन, पर्यटन व् होटल उद्यमी, सोफ्ट टोय के विक्रेता,चोकोलेट व् तम्बाकू विक्रेता व् निर्यातक विशेष लाभ कमाएंगे/ बाल रोग, मनोरोग विशेषज्ञ  व् सेक्सोलोजिस्ट विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आज आप मेहमान नवाजी में  समय बिताना पसंद करेंगे/



अंक ३

आज आप संतान पक्ष की किसी चिंता से व् अनचाहे मेहमानों की वजह से परेशान रहेंगे/ मन को व्यवस्थित व् संतुलित रखने की कोशिश कीजिये/ आज आर्थिक संसधानों की कमी के कारण कार्य शिथिल गति से होंगे/सहचर से भी मन मुटाव का अंदेशा है/



अंक ४

आज प्रशासनिक मतभेदों से यथा संभव दूर रहिये/ सामंजस्य की निति अपनाने में  ही भलाई है/ शेयर्स व् लोटरी में  इन्वेस्ट न करें/ सीमेंट, संगीत एलबम्स, योग व् रिकी विडियो के निर्यात से लाभ मिलेगा/ इवेंट प्रबंधक, पर्यटन व् होटल उद्यमी विशेष लाभान्वित होंगे/ बच्चों व् मेहमानों के साथ समय रुचिकर ढंग से बीतेगा/



अंक ५

आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए पारिवारिक मसले हल कीजिये; सफलता मिलेगी/ व्यवसाय के निर्यात की दीर्घ कालीन योजनाये बनाते समय अपनी गणनात्मक क्षमता पर भरोसा कीजिये/ पारे,राख के निर्यातक विशेष लाभान्वित रहेंगे/ योग प्रशिक्षक, मोटर चालन प्रशिक्षक, बाल साहित्य प्रकाशक विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/



अंक ६

आज आप व्यक्तिगत रख रखाव की ओर ध्यान दे पाएंगे/ परिवार की सुख सुविधा पर भी व्यय करेंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कलाकार, आर्ट गैलेरी संचालक, चर्म उत्पाद, एथनिक जेवेलरी, काफी ,कॉस्मेटिक्स के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/



अंक ७

आज आप दिन भर तरो ताज़ा व् उत्साहित रह कर काम करेंगे/ आमोद प्रमोद व् मेहमान नवाजी में समय खुशनुमा बीतेगा/ संगीतकार, कलाकार, विदेश में  कला जत्थे विशिष्ट पहचान बना पाएंगे / सीमेंट, पारे,ए थिनिक जेवेलेरी, कॉस्मेटिक्स व् भूरे रंग की वस्तुओ का व्यापार विशेष लाभ देगा/



अंक ८

आज प्रशासनिक मतभेदों से दूरी रखने की कोशिश कीजिये/ अपने उच्च अधिकारियो के तर्क समझने की चेष्टा कीजिये/ कुल मिला कर दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान दीजिये/



अंक ९

आज मन को शांत व् व्यवस्थित रखने की कोशिश कीजिये/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/ चुगलखोरों से दूर रहिये/ सहचर से संबंधों में  माधुर्य के कमी महसूस होगी/ किसी आत्मीय जन की कमी आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/






No comments:

Post a Comment