Sunday, April 9, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/4/2017 मंगलवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/4/2017 मंगलवार

अंक 1,10,19,28

आज का दिन कल्पना की उन्मुक्त उड़ान का दिन है/आप कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों मैं व्यस्त रहेंगे व दिन भर तरो ताज़ा रहेंगे/ आपका रुझान सैर सपाटे व साहसिक समुद्री अभियानों की ओर भी रहेगा/ उड्डयन व शिप्पिंग, पर्यटन व होटल विभाग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अनुवादक,मीडिया व कलाकार अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक 2,11, 20, 29

आज आपकी कल्पना शक्ति विकसित होगी व कलात्मक गतिविधियों में  भागीदारी बढेगी/ परन्तु सेहत व आहार की ओर विशेष  ध्यान दीजिये/ पेय जल की शुद्धता पर ख़ास ध्यान दीजिये/ आज आग,गर्मी व अनर्गल वाद विवाद से हानि का अंदेशा है/ मीडिया,कलाकार व साहित्यकार ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/

अंक 3,12, 21, 30

आज का दिन आपको उर्जावान रखेगा व आप रचनात्मक व साहितियिक गतिविधियों में बढ  चढ़ कर भाग लेंगे/ चांदी, समुद्री उत्पादों, हस्तनिर्मित कलाकृतियों का निर्यात विशेष लाभ देगा/ सोने, चांदी. मोती व नवरतन का विक्रय लाभ देगा/ आज सेना व न्यायपालिका विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ साहसिक समुद्री अभियान आपकी रूचि का केंद्र रहेंगे/ आज आध्यात्म की ओर भी रुझान रहेगा/

अंक 4, 13, 22, 31

आज आपका दिन रोमांचकारी रहेगा/ मनोरंजन व सैर सपाटे व साहसिक समुद्री अभियान के अवसर बनेंगे/ समुद्री उत्पादों व चांदी का निर्यात लाभ देगा/ मीडिया,अनुवादक,कवि व कलाकार विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ दिन शान्तिप्रद है व आज आपकी कलात्मक अभिरुचि विकसित होगी/

अंक 5, 14, 23

आज क्रोध पर नियंत्रण रखिये/ बेवजह उलझने से आप परेशानी में  पड़ जायेंगे/ आज का दिन कोई नवीनता लिए हुए नहीं है/ दैनिक गतिविधिओं पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये व संयमित मन से काम कीजिये/

अंक 6, 15, 24

आज व्यक्तिगत स्तर पर कोई भी विशेष उपलब्धि नहीं होगी/ दैनिक क्रियाकलापों पर शांत चित से ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न करें/ आज गर्मी ,आग व वाद विवाद से हानि का अंदेशा है/

अंक 7, 16, 25

आज आपकी रूचि धर्म व मनोविज्ञान के अध्ययन में  विकसित होगी/ धर्म प्रचार के कार्यक्रमों में भी आप भाग लेना पसनद करेंगे/ समुद्री यात्रा के अवसर बनेंगे/ चांदी, मोती, सी शेल्स का निर्यात लाभ देगा/ आज हवाई यात्रा में बाधा का अंदेशा है/ वायु जनित संक्रमण भी आपके परेशानी का कारण बन सकता है/

अंक 8, 17, 26

आज मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर पाएंगे/ सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ नवरतन व् भू उत्पादों का व्यापार अतिरिक्त लाभ देगा/ आज आपका मन धार्मिक गतिविधियों में  रमेगा/

अंक 9, 18, 27

आज आध्यात्म में  आपकी रूचि रहेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/ भू सर्वेक्षक, कृषक वर्ग, नवरतन के व्यापारी  विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ सेना व न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ लम्बित मुकदमे का फैसला पक्ष में  होगा/






www.numeropath.com











No comments:

Post a Comment