Friday, January 26, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/1/2024 रविवार

  

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/1/2024  रविवार  


अंक 1,10,19,28
आज आपका राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में  वर्चस्व बढ़ेगा/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी समय दे पाएंगे/आपके बौद्धिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के कारण आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ, राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने स आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा के आशा में न रहिये/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर वादविवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ आमोद प्रमोद, सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 5,14,23
आज आपकी  तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के दम  पर आप अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजनैतिक शिष्ट दल अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सफेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता,सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनीतिज्ञ आज अधिक सुखद  स्थिति में  रहेंगे/ 
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी  खलेगी/कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये और छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक क्रिया कलाप सामान्य रूप से पूर्ण  कर पायेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुल मिला कर दिन सामान्य व् शान्तिप्रद है/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर परेशानी का अंदेशा है/ दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति,उपभोग से पूर्व  आश्वस्त हो लीजिये/ सफेद रंग की  वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ परिवार,समाज व् व्यवसायिक दायरे में  आपकी स्थिति सामान्य  रहेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment