Monday, January 2, 2023

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 4/1/2023 बुधवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  4/1/2023   बुधवार    

==============================================
अंक १,१०,१९,२८ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से  आपके कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ इवेंट मैनेजर्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ,  टूरिस्म सेक्टर व् होटल उद्यमी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक २,११,२०,२९ 
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी विस्तृत होगा/ खेल सामग्री व् बालोपयोगी  सामग्री  विक्रेता, मीडिया, इवेंट मैनेजर्स, डे केयर सेंटर्स  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक ३,१२,२१,३० 
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा कीआशा में न रहिये/ संतान की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/


अंक ४,१३,२२,३१ 
आज आपकी  रूचि अनुसन्धान,आविष्कार,प्रशासनिक नवाचारों ,आमोद प्रमोद आदि की  ओर बढ़ेंगे/आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/अहम के टकराव के कारण कुछ उलझने बढ़ सकती है/सफ़ेद  व स्लेटी  की  वस्तुओं के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स  व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ५. १४,२३
 अपनी बौद्धिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के दम पर आप आप प्रशासनिक ,पारिवारिक व्  राजनैतिक गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स,गृह निर्माता, मीडिया,  मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, नर्सिंग होम्स ,सोने व् सम्पति के विक्रेता , संगीतज्ञ व् इवेंट मैनेजर्स  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ६,१५,२४ 
दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य  से भी आज आप किसी अनुकम्पा  की आशा में रहिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक ७,१६,२५ 
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप,आज आपकी व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/,प्रसूतिगृह,मीडिया, प्रकाशक, सीमेंट व् स्लेटी  रंग की  वस्तुओं के विक्रेता , मनोरोग व् बालरोग  चिकित्सिक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६ 
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/उच्च अधिकारियों व् राजनेताओं के साथ वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ भाग्य से,भी आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ 
अंक ९,१८,२७ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपके स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य से  आप किसी अनुकम्पा कीआस में न रहिये/ आकस्मिक आये  मेहमानों के कारण आज पूर्व  निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ संतान  पक्ष की किसी समस्या से आज आप कुछ परेशान रहेंगे/

========================================================================================अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment