Monday, January 2, 2023

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 3/1/20२३ मंगलवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  3/1/20२३   मंगलवार   

==============================================            

अंक १,१०,१९,२८ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आस में रहिये/ शांत चित से दैनिक दायित्व निभाईये व्  अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक २,११,२०,२९ 
आज व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ व्यक्तिगत प्रयास   आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सोने,चाँदी ,सम्पति,स्टेशनरी,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,शिक्षाविद ,साहित्यकार,आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार  अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ आगजनी या शार्ट सर्किट से परेशानी का अंदेशा है/सम्पति से  जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया भी प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/


अंक ३,१२,२१,३० 
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ गृह निर्माण,घर व् ऑफिस के आंतरिक सज्जा के लिए ,वाक इन इंटरव्यू के लिए अनुकूल दिन है सोने,सम्पति, नवरतन  व् चांदी के विक्रेता, प्रसूतिगृह , कुटीर उद्योगपति  अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ परिवार में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/


अंक ४,१३,२२,३१
 दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष  अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये  या पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् दिन का आनंद प्राप्त कीजिये/


अंक ५. १४,२३ 
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा/शिक्षाविद ,साहित्यकार,आर्किटक्ट्स,शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स,सोन व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज शुरू  न कीजिये/


अंक ६,१५,२४ 
आज आप पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ सोन व् सम्पति के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार, प्रसूतिगृह  अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ क्रोध पर यथासंभव काबू रखिये/


अंक ७,१६,२५ 
आज पारिवारिक,सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/सुनहरी रंग की वस्तुओं,सोने व् एथनिक जेवेलरी क विक्रेता, ,आर्किटक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार व् साहित्यविद अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज विपरीत परिणाम दे सकती है/


अंक ८,१७,२६ 
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे/साहित्यिक व् सामाजिक,शैक्षणिक दायरा भी कुछ और बढ़ेगा/सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालेन निवेश व् सरसों के तेल एवं सुनहरी रंग की वस्तुओं की विक्रय के लिए विशेष अनुकल दिन है/ आध्यात्मिक गतविधियों में मन रहेगा सपरिवार तीर्थयात्रा के  कार्यक्रम भी बन सकते हैं/


अंक ९,१८,२७ 

व्यवसायिक व् सामाजिक दायित प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवा पाएंगे/आर्किटेक्ट्स,सोने व् सम्पति के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में/रहेंगे// परिअर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

========================================================================================अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment