Monday, March 22, 2021

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2021

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2021 बुधवार

अंक 1,10,19,28
आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आज कार्यगति कुछ बाधित हो सकती है/ नए प्रोजक्ट्स के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/अपव्यय के कारण जीवनसंगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से,आज आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ दुग्ध उत्पादों , सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स , खेल जगत  व् टूरिज़्म  सेक्टर आज अधिक लाभप्रद  स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ स्लेटी  व् भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिकस, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लैमर जगत अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ आज आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करंगे/

अंक 3,12,21,30
आर्थिक संसधान सीमित होने के कारण, लक्ष्य प्राप्ति बाधित रहेगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् अचानक आये मेहमानों के कारण भी आज आप कुछ अनमने से व् अव्यवस्थित रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधा र न दें और न ही उधार लें/ सहचर के साथ भी सामंजस्य की नीति अपना के चलिए ; अन्यथा कुछ मन मुटाव व अपयश  का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ राजनैतिक स्तर पर कुछ मतभेद भी आपके अपयश का कारण बन सकते है/ शांत चित से दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश कीजिये / मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, निर्यातक व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटक्ट्स व्  टूरिज्म सेक्टर , मनोवैज्ञानिक व् नर्सिंग होम्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक, सामाजिक,पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ गृह निर्माण, आंतरिक सज्जा, सोने व् सम्पति के विक्रय हेतु अनुकूल दिन है/ आज प्रसूतिगृह, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता, साहित्यकार, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, कॉस्मेटिक्स , तम्बाकू, कॉफी व् चॉकलेट के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपके सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति भी सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/ आज कॉफी पार्लर्स, ब्यूटी पार्लर्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलोजिट्स , भूरे व् स्लेटी  रंग की वस्तुओं , खेल सामग्री के विक्रेता , बैंकर्स व् इवेंट मैनेजर्स व् आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये// कुल मिला कर दिन सामान्य है/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 9,18,27
आर्थिक स्तर पर कुछ अवरोधों के कारण व् बच्चों  की बढ़ती हुई मांगों को पूर्ण  करने की असमर्थता के कारण, आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है व् आर्थिक नवनिवेश हेतु भी दिन जोखिमपूर्ण है/ नवनिवेश व् आर्थिक लेन  देन आज स्थगित कर दीजिये/ सहचर की भावनाओं के प्रति भी अधिक सहिष्णु रहने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment