Sunday, March 21, 2021

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2021 मंगलवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2021 मंगलवार


अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/आप व्यवसायिक व सामाजिक गतिविधियों में  अत्यन्त व्यस्त रहेंगे/ प्रशासनिक विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ विदेश मैं उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार , भ्रमण,सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ पर्यटन सेक्टर लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स,चांदी,हस्त शिल्प उत्पादों के निर्यातक, सीमेंट, पारे व् खेल सामग्री के निर्यातक, मनोरोग व बाल रोग चिकित्सिक, कवि व् अनुवादक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपके  कर्म आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आप दिन भर पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे/ विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ पर्यटन उद्यमी, एयर ट्रेवेल्स, खेलजगत, मीडिया, शिक्षाविद ,कवि, अनुवादक,प्रकाशक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बेन्कर्स,नर्सिंग होम्स,मनोचिकित्सिक, सोने, सम्पति के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार , आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ अनर्गल वाद् विवाद व् सम्पति से जुड़े किस प्रकरण से परेशानी का अंदेशा है/
 3,12,21,30
आज यात्रा प्रवास में  किसी बाधा या व् संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने हो सकते हैं/धैर्यपूर्वक समस्या का हल पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/ चांदी, सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं, सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, मीडिया, कवि,अनुवादक, प्रकाशक, शिक्षण संस्था संचालक , प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा बढ़ेगा/
अंक 4,13,22,31
अपनी प्रबंधन क्षमता व् कल्पना शक्ति के आधार पर आप सामाजिक, राजनैतिक व् प्रशासनिक गतिविधियों मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ विदेश में सांस्कृतिक शिष्ट  मंडल अपनी पहचान बना पायेंगे/चांदी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं एवं कलाकृतियों के विक्रेता , एयर ट्रेवेल, निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/मेहमान नवाज़ी मैं व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/
अंक 5,14,23
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में  भी कुछ योगदान दे पाएंगे/ शिक्षा व गृह ऋण एजेंट्स, सोने, सम्पति,सीमेंट, पारे, खेल सामग्री व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता ,शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स, नर्सिंग होम्स, स्त्री रोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ बहसबाजी व् मुकदमेबाजी से दूर रहिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से  जुड़े किसी वाद में प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ अनर्गल वाद विवाद भी आपकी परेशानी का सबब हो सकता है/अनाज गोदाम के मालिक आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
व्यवसायिक ,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व निभाने में आप दिन भर व्यस्त रहेंगे/ शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, इवेंट मैनेजर्स, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, निर्यातक, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया व् खेल संवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थितिमें  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल  परिणाम  दे सकती है/
 अंक 8,17,26
दैनिक क्रियाकलाप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी व् व्यवसायिक दायित्व भी बखूबी पूर्ण होंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रय व् दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, शैक्षणिक संस्थाएं आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/   

अंक 9 , 18, 27 
संतान की किसी समस्या को  लेकर मानसिक द्वंद की स्थिति रहेगी/ सहनशीलता से हल पाने की कोशिश कीजिए ;काफी हद तक सफलता मिलेगी/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु अच्छा दिन है/ साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद ,आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment