Sunday, September 6, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/9/2020 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  8/9/2020   मंगलवार 
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व्  बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/वाहन चालन में  अधिक सचेत रहिए  व् यातायात नियमों की अवहेलना न कीजिये/शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/

अंक 2,11,20,29
आज  भाग्य व कर्म  दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ शिक्षाविद, लेखक, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, कुटीर उद्योगपति, स्त्रीरोग चिकित्सिक, सोने, हीरे, सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता , कॉस्मेटिक सर्जनस व् जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ घर में  कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार भी हैं/ आर्किटेक्ट्स,  सर्जन्स , चांदी ,हीरे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स ,वास्तु विद, मीडिया व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ सम्पति के दीर्घ कालीं निवेश हेतु उत्तम दिन है/

अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण परेशानी बढ़ सकती है/  बुजर्गों व उच्चाधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य  की कोशिश कीजिये/वाहन चालन में भी अधिक सावधानी बरतिए/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये व् आज कोई प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/

अंक 5,14,23
मन की  चपलता पर काबू रखने की कोशिश कीजिए/आवेश में आकर लिए गए निर्णय व् बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ वाहन चालन में भी अधिक सजगता बरतिए/ शिक्षाविद, शिक्षा व  गृह ऋण एजेंट्स , सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं व् स्टेशनरी के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज सामाजिक, साहित्यिक व् घरेलू गतिविधियां प्रभावव ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुड़े किसी वाद से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/

अंक 7,16,25
आज व्यवसायिक, सामाजिक व आर्थिक  स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आपकी राय का मान होगा/ हीरे, सोने, पेट्रोल व् वाहन  के विक्रेता , टूरिज्म सेक्टर, धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्ट्स, मीडिया व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी या उस से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आप स्थगित कर दीजिये/

अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान , दर्शनशास्त्र के अध्ययन की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता , मीडिया, सर्जन्स , स्त्रीरोग विशेषज्ञ, धर्म प्रचारक, ट्रांसपोर्ट्स व् आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सपरिवार तीर्थ यात्रा  बन सकते हैं/ धर्म ग्रंथों के शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
 धामिक गतिविधियों, योग ध्यान में  रुझान बढ़ेगा/ प्रतियोगिताओं में  भाग लेने के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट , सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स , हीरे व् ईंधन के विक्रेता , कुटीर उद्योगपति, प्रसूतिगृह , सम्पति विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी  बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सम्पति व् सोने में दीर्घ कालीन निवेश हेतु आज अनुकूल दिन है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment