Sunday, September 6, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/9/2020 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/9/2020  सोमवार  


अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान  व् रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ समाज सेवी संस्थाएं, शिप्पिंग  सेक्टर, मीडिया, कलाकार,  कला समीक्षक, अनुवादक,  एयरलाइन्स, टूरिज्म सेक्टर,  चांदी,  मोती , सीफ़ूड, सी शैल हैंडीक्राफ्ट्स  विक्रेता व्  जलशुद्धिकरण सयंत्र आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज जलजनित संक्रमण व् समुद्री हवाओं से कुछ परेशानी का अंदेशा है/ पेयजल की शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ शान्त  चित से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/ सोने, स्टेशनरी व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,  मीडिया व् प्रकाशक आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कलात्मक गतिविधियों व साहित्य साधना के लिए उत्तम दिन  है/ मर्चेंट नेवी, सेना, न्यायपालिका, शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों, मोती,  चांदी, सोने  व् कलाकृतियों के विक्रेता , जर्नलिस्ट, कला समीक्षक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, समुद्री यात्रा व् साहसिक समुद्री अभियान के लिए उत्तम दिन है/ शिपिंग इंडस्ट्री , समुद्री उत्पादों, सी शैल हैंडीक्राफ्ट्स, चांदी व कलाकृतियों के विक्रेता व निर्यातक , एक्वा गार्ड विक्रेता, धर्म प्रचारक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये//कुल मिलाकर दिन सामान्य है/ शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी अखरेगी/ शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने के उपरान्त, कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, साहसिक समुद्री अभियान, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद  की ओर बढ़ेगी/  शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, मीडिया, कला  समीक्षक, धर्म प्रचारक, मनोवैज्ञानिक,अनुवादक, मत्स्य, मोती , एक्वा गार्ड्स के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां व् दायित्व सहजता  से निभा पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों  व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिए/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment