Monday, September 28, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/9/2020 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/9 /2020 बुधवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपको कोई आकस्मिक सहायता दे सकते हैं/ शिपिंग इंडस्ट्री, खेल जगत, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, होटल  उद्यमी, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, बेंकर्स व् लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ व्यवसायिक क्षेत्र  भी आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, सोने, संपति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया,  प्रकाशक,  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण, भारी वर्षा  या तेज़ समुद्री हवाऒं से परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम देंगे व् आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, मोती, संपति  व् सुनहरे रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी सामान के विक्रेता, शिपिंग इंडस्ट्री एवं कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी, धर्म प्रचारक, मीडिया व् प्रकाशक विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से आप निभा पाएंगे/ आज आपके कुछ बाधित  कार्य गति लेंगे व् डूबा हुआ धन भी वसूल हो सकता है/ बच्चों व मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/  विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको लाभान्वित करेंगे/ विदेशी लोकेशन पर कोरियोग्राफी व् इवेंट मैनजमेंट के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ लोन व्  ट्रेवेल एजेंट्स, शिपिंग सेक्टर, बेंकर्स ,निर्यातक  इवेंट मैनेजर्स, खेल जगत, कलाकार, नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, टूरिज्म सेक्टर, समुद्री उत्पादों , सीमेंट, पारे व् खेल  सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने व संपति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियाँ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, साहित्य विद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे// भाग्य अनुकूलता से आप अपने कारोबारी व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ अन्तरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/ आपकी गणनात्मक योग्यता भी आज अधिक लाभान्वित करेगी/ निर्यातक, लेखाविद,बेंकर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक , टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, शिक्षाविद, सीमेंट, पारे व् खेल  सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज कारोबारी, पारिवारिक व्  सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  सोने, सम्पति,  गृह निर्माण सामग्री विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, शिक्षविद, प्रसूतिगृह, सेक्सोलॉजिस्ट्स, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, फिल्म निर्माता, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  शिक्षाविद, लेखक, मीडिया, प्रसूतिगृह, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, सोने, सम्पति , एक्वा गार्ड्स , समुद्री उत्पादों व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार, शिपिंग इंडस्ट्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे, परन्तु आप कुछ समय साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में  भी दे पाएंगे/ सोने, हीरे, पेट्रोल, वाहन, सम्पति, सरसों के तेल व् सुनहरी रंग की वस्तुओं  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार,  मीडिया,  प्रकाशक, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी , तीर्थ यात्री , धर्म प्रचारक, वास्तु विद व् भविष्य वेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आप अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी  पाएंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ साहित्यकार, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने , ह व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्क्त रहेगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment