Monday, September 28, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/9/2020 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/9/2020  मंगलवार 

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ साहित्यिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ रचनात्मक क्रियाकलापों, भ्रमण व् अमोद प्रमोद में मन रमेगा/ कवि , अनुवादक् व् मीडिया, कला समीक्षक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, एयर सर्विसेज आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 2,11,20,29
आज आपके कई बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं व् विदेशी सम्पर्क सूत्र एवं मित्र मंडली भी कुछ आकस्मिक लाभ पहुंचा सकते है/ विदेश में बसे मित्रों के सुखद समाचार मिल सकते हैं/ टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, अनुवादक व् कवि, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता बढ़ेगी/ सम्पति की सौदेबाजी या उस  से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, दैनिक गतिविधियाँ सहजता  से पूर्ण कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, कृषि वर्ग, भू शोधार्थी, सेना, न्यायपालिका, मसालों  व् भू उत्पादों, ईंधन व् बारूद, चांदी व् कलाकृतियों  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कलाकार, कवि, अनुवादक, धर्म प्रचारक व् वास्तु विद अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 4,13,22,31
आज आपके कुछ बाधित  कार्य गति लेंगे व् डूबा हुआ धन भी वसूल हो सकता है/ बच्चों व मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/  विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको लाभान्वित करेंगे/ विदेशी लोकेशन पर कोरियोग्राफी व् इवेंट मैनजमेंट के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ लोन व्  ट्रेवेल एजेंट्स,बेंकर्स ,निर्यातक  इवेंट मैनेजर्स, खेल जगत, कलाकार, नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आप स्थगित कर दीजिये/  पावर ग्रिड्स, अनाज गोदाम के मालिक, कृषक वर्ग व् सेना आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस  होगी/ कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप कलात्मक व् रचनात्मक गतिविधियों, फैशन व् ग्लेमर के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, एथनिक ज्वेलरी व् गिफ्ट् आइटम्स के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़े किसी वाद से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण  या किसी एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज अस्वस्थता के बावज़ूद आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी  आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/  कृषकवर्ग भी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में/ रहेगा/  शांत मन से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/ भाग्य अनुकलता से आज फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, सौन्दर्य विशेषज्ञ व् आर्ट गैलरी संचालक, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उप्पादों के विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ भाग्य से भी आज कुछ हद तक लाभान्वित होंगे/ धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सर्जन्स, कृषि उत्पादों , ईंधन व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आर्थिक अवरोधों  के बावजूद , दैनिक गतिविधियाँ  सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक साहित्य अध्ययन, वास्तु परामर्श, योग ध्यान में  रूचि बढ़ेगी/भू शोधार्थी, कृषक वर्ग, फोटो जर्नलिस्ट , ईंधन व बारूद के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ आर्थिक नवनिवेश हेतु दिन प्रतिकूल है/



दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/  सहनशील  रवैया अपनाईये व संयमित मन से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत का अंदेशा है/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:

Post a Comment