Friday, September 18, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/9/2020 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/9/2020  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रुचि सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, रचनात्मक गतिविधियों व् विदेश भ्रमण में बढ़ेगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ राजनैतिक व्  सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से आप कुछ पहचान बना पाएंगे, परन्तु कुछ विरोधी तत्व ईर्ष्यावश आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/ नवनिवेश हेतु दिन प्रतिकूल है/ अपव्यय के कारण आज सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/


अंक 2,11,20,29
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/  विदेश भ्रमण  व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे// कलाकार, मीडिया ,अनुवादक, एयरलाइन्स  व् टूरिज्म  सेक्टर, एथनिक जेवेलरी, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक व  चर्म  उत्पादों  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  बढ़ेगी/ चांदी व् कलाकृतियों  के विक्रेता, कला समीक्षक व्  मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी कहेगी व् अपव्यय के कारण जीवन संगी से मनमुटाव का भी अंदेशा है/


अंक 4,13,22,31
आज  का दिन गतिशील है/ आप विभिन्न व्यवसायिक व् सामाजिक, रचनात्मक गतिविधियों में  दिन भर व्यस्त रहेंगे/ होटल उद्यमी, मीडिया व् कलाजगत आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ आर्थिक अवरोधों के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/


अंक 5,14,23
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुल मिला कर दिन सामान्य व् शान्तिप्रद है/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से कुछ पहचान कायम होगी/  दुग्ध वितरक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप रचनात्मक गतिविधियों व् फैशन एवं ग्लेमर से जुडी गतिविधियों के क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, एथनिक ज्वेलरी व् कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगें/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित  संक्रमण या किसी एलर्जी से परेशानी  का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज अस्वस्थता के बावजूद, आप अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, कलाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कॉस्मेटिकस, चर्म उत्पादों व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार  नहीं है/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक गतिविधियों में  दीजिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अहम के टकराव के कारण कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
 दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा  की उम्मीद में न रहिये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/  अपव्यय के कारण  जीवनसंगी से मनमुटाव हो सकता है/आर्थिक नवनिवेश हेतु दिन प्रतिकूल है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment