Friday, September 18, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/9/2020 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/9/2020शनिवार 

एक झलक आगामी दिन की

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति और अधिक मुखर होगी/राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, दान पुण्य में आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, आज विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक सहायता दे सकते हैं/ मेहमानवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् पसंददीदा गतिविधियों में दीजिए/आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे; फलत रचनात्मक व् धार्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, शल्य चिकित्सा उपकरणों , खेल सामग्री व् बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, मूवर्स व् पैकर्स , इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स,  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां  सहजता से
पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व  निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज आप तनावग्रसित होने के बावजूद, दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेते हुए, काफी हद तक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ, वैचारिक मतभेद व् अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ पहुंचा सकते हैं/ निर्यातक, खेल समीक्षक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर, आप सामाजिक, प्रशासनिक गतिविधियों व् राजनीति के क्षेत्र में  खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल, एन जी ओ व्  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 6,15,24
आज आपकी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर, आप सामाजिक, प्रशासनिक गतिविधियों व् राजनीति के क्षेत्र में  खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल, एन जी ओ व्  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न कर पाएंगे/ आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल में व् रचनात्मक गतिविधियों में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की चेष्टा कीजिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, फैशन व् ग्लेमर जगत, कलाकार, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कॉफ़ी पार्लर  व् ब्यूटी पार्लर् आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के  कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, धर्म प्रचारक, लोहे, वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत  प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आप कुछ उम्मीद नहीं रख सकते है/ संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ दृढ़तापूर्वक हल पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक समाधान पा सकेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से , पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी रहेगी/ कुछ समय योगध्यान व् धार्मिक गतिविधियों में दे पाएंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment