Sunday, March 8, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आज का भविष्यफल दिनाक 9/3/2020 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आज का भविष्यफल दिनाक 9/3/2020 सोमवार

अंक १,१०,१९,२८
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता के कारण आप मित्रों व विदेशी सम्पर्क सूत्रों से लाभान्वित होंगे/ चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों व हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, एयरलाइन्स, शिपिंग इंडस्ट्री, कलाकार, मीडिया, अनुवादक व् पर्यटन सेक्टर विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज स्वभाव की उग्रता पर काबू रखिये व अनर्गल वादविवाद एवं मुकदमेबाजी से दूर रहने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ सेहत की ओर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है/ जलजनित संक्रमण, तेज़ समुद्री हवाओं व् भारी वर्षा से परेशानी का अंदेशा है/ कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यातक, मीडिया, होटल व पर्यटन उद्यमी विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 
अंक  ,१२,२१,३०
आज सामाजिक,पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूरे होंगे/ सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, कवि, अनुवादक, मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, शिपिंग सेक्टर, मर्चेंट नेवी, चांदी, मोती, नवरतन, बहुरंगी भू उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों में रुझान बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक ४,१३,२२,३१
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा/ ग्रह अनुकूलता के कारण आप कला के क्षेत्र में नाम कमाएंगे/ चांदी, मोती के विक्रेता व् निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयंत्र, शिपिंग सेक्टर, मीडिया व् अनुवादक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज मन की चपलता पर काबू रखिये व् अपने उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों से सामंजस्य बैठा कर चलिए/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ सेहत की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ आज ज्वर, चर्म  रोग व् रक्त विकार आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/
अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई वांछनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत  है/ स्वभाव में भी विनम्रता बरतने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ कोई नए प्रोजेक्ट शुरू करने की बजाय, शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिए/
अंक ७,१६,२५
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ रक्त विकार, चर्म रोग, ज्वर आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ आज सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया शुरू न कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, शिपिंग इंडस्ट्री, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, कवि व् अनुवादक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों व् योग साधना में बढेगी/ भू उत्पादों, नवरतन ,ईंधन के विक्रेता, धार्मिक ग्रंथों के प्रकाशक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ फोटो  जर्नलिस्ट व् धर्म गुरु विशेष प्रभावपूर्ण रहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/
अंक ९,१८,२७
आज आपकी सामाजिक, व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी/ कृषक वर्ग, भू सर्वेक्षक, सेना, न्यायपालिका, धर्म गुरु, सम्पति विक्रेता व् निवेशक, ईंधन विक्रेता, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में मन रमेगा/

No comments:

Post a Comment