Sunday, March 8, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3/2020 मंगलवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3/2020  मंगलवार
अंक १,१०,१९,२८
आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी व आपकी बौद्धिक क्षमता से लोगों को बहुत प्रभावित करेगे/ दान पुन्य व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी रूचि रहेगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता  व् दुग्ध उत्पादक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/
अंक २,११,२०,२९
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगी/ भाग्य से भी आज आप  किसी विशेष अनुकम्पा आशा में न रहिये/ सम्पति से जुड़े किसी न्यायिक वाद के प्रतिकूल परिणाम  का अंदेशा है/ पावर ग्रिड्स, अनाज गोदाम के मालिक व् कृषक वर्ग आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु, ट्रांसपोर्टर्स, वाहन, पेट्रोल व् हीरे के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के कारण सम्पति से जुड़े किसी न्यायिक वाद के अनुकूल परिणाम के आसार हैं/ कृषक वर्ग, धर्म गुरु, फोटो जर्नलिस्ट, सेना, खदानों  के मालिक, बारूद व ईंधन विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, धार्मिक ग्रंथो के शोधार्थी व्  भविष्यवेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद आपके परेशानी बढ़ा  सकते है; आपकी प्रशासनिक नीतियों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/ नए प्रोजेक्ट शुरू करने की बजाय, शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/
अंक ५,१४,२३ 
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे, परन्तु आज आप भाग्य से किसी भी अनुकम्पा की आशा में रहिये/ आज विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ बौधिक क्षमता  व् प्रबंधन योग्यता भी प्रखर होगी/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहेगी/ मन की चपलता पर काबू रखिये/ बुजुर्गों की भावनाओं को समझने की कोशिश करते हुए, उन्हें समुचित सम्मान दीजिये/
अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा व दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/आगजनी, शार्ट सर्किट व बहसबाजी के कारण परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति स्थानातरण  से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/ कृषक वर्ग,अनाज गोदाम के मालिक व् फायर ब्रिगेड कर्मचारी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे: भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज स्थगित  कर दीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, धर्म प्रचारक, वास्तु विद, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, पेट्रोल व वाहन के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२८
आज उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों  से सामंजस्य की नीति अपना कर चलने में ही हित है/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/अहम पर काबू रखिये व कुछ समय योग  ध्यान में दीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये; फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप, आज कृषक वर्ग, हीरे, नवरतन, ईंधन, बारूद, वाहन, प्रकाशन
सामग्री के विक्रेता, भविष्यवेता व् धर्म प्रचारक अपेक्षकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में रूचि रहेगी/ सेना, न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग व सम्पति, हीरे, नवरतन, बारूद एवं ईंधन विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहने/ सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/

No comments:

Post a Comment