Thursday, March 5, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/3/2020 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/3/2020 शनिवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज आपकी रचनातमक प्रवृति मुखर होगी/ कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/सैर सपाटे व् साहसिक समुद्री अभियान, जल विहार  व् विदेश यात्रा में रूचि रहेगी/आज वाहन चालन में अतिरिक्त सावधानी की ज़रूरत है/अहम पर भी काबू रखिये; अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा  सकता है/इवेंट मेनेजर्स, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक, नियोजन कार्यालय, खेल सवांद दाता,  खेल सामग्री, बालोपयोगी व स्लेटी रंग की वस्तुओं, समुद्री उत्पादों व् सी शैल कलाकृतियों के विक्रेता, बेन्कर्स , शिपिंग इंडस्ट्री व् मर्चेंट नेवी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/पेय जल की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/आज आपकी रूचि पत्रकारिता, आध्यात्मिक ज्ञान, ज्योतिष व् वास्तु में रहेगी/हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे व् प्रिंटिंग ईंक, बालोपयोगी उत्पादों व् खेल सामग्री के विक्रेता, भवन निर्माता, होटल उद्यमी, इवेंट मेनेजर्स, धर्म गुरु , मनोवैज्ञानिक व् नर्सिंग होम्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश भ्रमण हेतु अनुकूल दिन है/
 अंक ३,१२,२१,३०
आज आपकी मेहनत रंग लायेगी व् बाधित कार्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/रचनात्मक गतिविधियों, पत्रकारिता, दर्शन शास्त्र, वास्तु ज्ञान व् ज्योतिष, धर्म प्रचार व् तीर्थ यात्रा में रूचि बढेगी/चांदी, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, धर्म गुरु, योग प्रशिक्षक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, प्रकाशक, शिपिंग इंडस्ट्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/सामाजिक व् व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण , पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/
अंक ४,१३,२२,३१
आज के दिन आपके कार्य सामान्य गति से पूरे होंगे, परन्तु अहम के टकराव से परेशानी बढ़ सकती है/उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों से सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/ वाहन चालन में  अतिरिक्त सावधानी के आवश्यकता है/मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक तथा जल शुद्धिकरण सयंत्र व् शिपिंग  इंडस्ट्री,  होटल उद्यमी, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/
अंक  ५,१४,२३
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ग्रह अनुकूलता के कारण आपके कुछ बाधित प्रशासनिक कार्य आज पूरे होने के आसार हैं व् प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ इवेंट मेनेजर्स, बेन्कर्स, नर्सिंग होम्स  व् मनोचिक्त्सिक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम के टकराव से  बचने की कोशिश कीजिये व् वाहन चालन में  भी विशेष सावधानी बरतिए/
अंक ६,१५,२४
 आज का दिन आपके लिए सामान्य है/आज किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं, परन्तु आपके दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक  मेलमिलाप में दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ समेटने की कोशिश कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज आपकी रूचि कलात्मक व् रचनात्मक कार्यों  में रहेगी/ सैर सपाटे, विदेश भ्रमण, पर्यटन, तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम बनने के आसार हैं/शिप्पिंग व् मत्स्य पालन सेक्टर, मर्चंट नेवी ,चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के निर्यातक व् विक्रेता, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स,  योग प्रशिक्षक, धर्म प्रचारक,  तीर्थ यात्री,  मीडिया, प्रकाशक व्  कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, आध्यात्म  गुरु, वास्तुविद, भविष्य वेता , हीरे, पेट्रोल , वाहन व् लोहे  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य  के प्रकाशक, आध्यात्म गुरु व् योग प्रशिक्षक आज अधिक प्रभावपूर्ण रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारणपूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव का अंदेशा है/ आज आप किसी को भी धन उधार न दीजिये/

No comments:

Post a Comment