Thursday, March 5, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 6/3/2020 शुक्रवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 6/3/2020 शुक्रवार


अंक १,१०,१९,२८
आज के दिन आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में हरगिज़ निवेश न कीजिये/ सहचर से सम्बन्ध में आज आत्मीयता  की कमी खलेगी/ प्रेम प्रसंग में मधुरता का अभाव रहेगा/ आपका कोई प्रियजन आज आपसे बिछुड़ सकता  है/
अंक २,११,२०,२९
आज आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कॉस्मेटिक्स के विक्रेता, सौन्दर्य विशेषज्ञ, फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग व् कला दीर्घा  संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति में कुछ शिथिलता  का अंदेशा है/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से मनमुटाव बढ़ सकता है/ प्रेम प्रसंग में  भी आत्मीयता की कमी खलेगी/ नवनिवेश हेतु दिन जोखिमपूर्ण है/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये व् कोई भी नए प्रोजेक्ट आज स्थगित कर दीजिये/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आर्थिक तंगी के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे व अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/व्यय से पूर्व बजट निर्धारित करना उचित रहेगा/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप कुछ आर्थिक परेशानी के बावजूद, अपने दायित्व निभा पाएंगे/ अनुसंधानकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व् शोधार्थी अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप आंशिक रूप से भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता , दुग्ध उत्पादों के विक्रेता व् वितरक आज सुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
आज आपकी रूचि व्यक्तिगत रख रखाव, आमोद प्रमोद व कलात्मक अभिव्यक्ति में रहेगी/ फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, तम्बाकू, चोकोलेटस, कॉस्मेटिक्स व चर्म उत्पादों के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार व्  कला दीर्घा संचालक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ आज आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/

अंक ७,१६,२५
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आपकी स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/ फिल्म निर्माता, कलाकार, फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म  उत्पादों, कास्मेटिकस व् एथनिक ज्वेलरी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६
आज  का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा/ अहम के टकराव के कारण, राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ सकती है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ कोई भी नवनिवेश स्थगित कर दीजिये/ किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ अपव्यय  कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ अपने सीमित साधनों से काम चलाने की कोशिश कीजिये व् किसी से भी उधार न लीजिये/

No comments:

Post a Comment