Sunday, March 15, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/3/2020 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/3/2020 बुधवार 
अंक १,१०,१९,२८ 
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ कुछ मित्र व विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको  आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ निर्यातक, संगीतकार व मनोवैज्ञानिक व बालरोग विशेषज्ञ , मनोरोग विशेषज्ञ,  इवेंट मैनेजर्स, शिपिंग  इंडस्ट्री,  समुद्री उत्पादों  के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये / जलजनित संक्रमण, ज्वर, रक्त विकार या चर्म रोग आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ अनर्गल वादविवाद व मुकदमेबाजी से भी दूर रहिये व सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ आज निर्यातक, संगीतकार, साहित्यकार, समाज सेवी संस्थाएं व पर्यटन विभाग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बच्चों व मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/
अंक ३,१२,२१,३०
आज सामाजिक व व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी व आप अपने निर्धारित लक्ष्य प्रभावपूर्ण ढंग से पूरे के पाएंगे/ सम्पति व सोने के निवेशक व विक्रेता आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों, साहित्य सृजन व समाज सेवा में रूचि बढेगी/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने हो सकते है, परन्तु धैर्यपूर्वक चेष्टा करें तो समस्या का हल पा सकेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज के दिन किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है व व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन व निर्यात व्यवसाय हेतु जाने के लिए व इवेंट मेनेजमेंट के लिए अनुकूल दिन है/ खेल व संगीत की गतिविधियों से जुड़े लोग,  खेल समीक्षक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक अधिक प्रतिष्ठित हो पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, सी शैल हैंडीक्राफ्ट्स व् समुद्री उत्पादों, खेल सामग्री व् बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता, होटल उद्यमी व् साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये व मन की चपलता पर भी काबू रखने की कोशिश कीजिये/ अनर्गल वादविवाद व चुहलबाजी आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ सम्पति स्थानातरण से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ निर्यात व्यवसाय विस्तार व उच्च अध्ययन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु विदेश जाने के लिए अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, निर्यातक, इवेंट मेंजेर्स , बेंकर्स व् लेखाविद अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
आज मानसिक तनाव से मुक्त रहने की कोशिश कीजिये व सेहत एवं आहार की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुड़ी कोई मुकदमेबाजी निराशाजनक परिणाम दे सकती है/ अनर्गल वादविवाद व् क्रोध भी आपकी परेशानी का सबब हो सकते  है/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये व शांत चित से कार्य सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये/ मेहमान नवाजी में  व बच्चों के साथ बिताया गया समय खुशनुमा रहेगा/ शिक्षा हेतु विदेश प्रस्थान के लिए उत्तम दिन है/ शिपिंग सेक्टर, होटल उद्यमी, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, खेल जगत, मीडिया व् खेल समीक्षक अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६ 
आज आध्यात्मिक व सामाजिक, साहित्यिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी व व्यवसायिक क्षेत्र में  भी आपकी राय का मान होगा/ आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, समाज सेवी, ईंधन व् भू उत्पादों के विक्रेता, कृषि  भूमि के विक्रेता व निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज आपकी सामाजिक व व्यवसायिक छवि प्रशस्त होगी व आप अपने निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे कर पाएंगे/ घर में  कुछ मांगलिक कार्य के आसार है/ फोटो जर्नलिस्ट, कृषि  सम्पति के निवेशक, आर्किटेक्ट्स, धर्म गुरु, प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश यात्रा में  बाधा आ सकती है/ संतान पक्ष की कोई चिंता भी आपको कुछ विचलित कर सकती है/ धैर्य पूर्वक हल पाने की कोशिश कीजिये/

No comments:

Post a Comment