Sunday, March 15, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/3/2020 सोमवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/3/2020 सोमवार 


अंक १,१०,१९,२८
आज आप शांत चित से रचनात्मक ,कलात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व सैर सपाटे के लिए समय व्यवस्थित कर पाएंगे/राजनेतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ मर्चेंट नेवी, शिपिंग सेक्टर, चांदी,  मोती व अन्य समुद्री उत्पादों व दुग्ध उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयंत्र,  साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक व मीडिया, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये व  पेय जल की शुद्धता भी सुनिश्चित कर लीजिए/कलाकार, कला समीक्षक, मीडिया, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, निर्यातक, होटल उद्यमी , खेल  सामग्री  व् बाल उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आप उर्जावान रहेंगे व् उत्साहपूर्ण विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे/ सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, नौका विहार के कार्यक्रम बन सकते है/साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग, कलाकार, कला समीक्षक, मीडिया, धर्म गुरु, चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आकस्मिक आये मेहमानों संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आप प्रसन्नचित रहेंगे व् अपनी पसंददीदा गतिविधियों में भाग ले पाएंगे/आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, पिकनिक के कार्यक्रम बनेंगे व् मित्र मंडली के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ मर्चेंट नेवी, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, योग प्रशिक्षक, चांदी, मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता, उड्डयन व् पर्यटन सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/ सामाजिक सरोकार व् राजनीति से जुडी गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद  रंग  की वस्तुओं के विक्रेता बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, निर्यातक, होटल उद्यमी , खेल  सामग्री  व् बाल उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है, परन्तु दिनचर्या शांतिपूर्वक व्  निर्बाध पूरी हो जाने से आप  संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/कुछ समय अभिरुचियों की  तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में देने की कोशिश कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज आपकी लोकप्रियता बढेगी व् मित्र मंडली के साथ आमोद प्रमोद व् रचनातमक गतिविधियों में भागीदारी की वजह से समय खुशनुमा व् सार्थक रूप से बीतेगा/मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के निर्यातक, मीडिया, अनुवादक, पर्यटन व् उड्डयन विभाग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से  भी किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिए/दैनिक दायित्व  निर्बाध  पूर्ण होने  से  आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की  तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में देने की कोशिश कीजिये/
अंक ९,१८,२७
आज सामान्य रूप से दैनिक गतिविधियाँ सम्पन्न हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे, परन्तु नवीनता की कमी खलेगी/आप लम्बे समय से टालते आ रहे कुछ सामाजिक दायित्व पूरे करने का समय व्यवस्थित करने की चेष्टा कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव का अंदेशा है/

No comments:

Post a Comment