Thursday, February 27, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/2/2020 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/2/2020 शनिवार



 अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद में बिताया गया समय यादगार रहेगा, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/ मीडिया, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवल्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, समाज सेवक व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति व् सौंदर्य बोध और अधिक मुखर होंगे/ विदेश भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु उत्तम दिन है/ वाहन, पेट्रोल, हीरे, चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स, पर्वतारोही, मीडिया, कलाकार, कला समीक्षक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
आज आप शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय आमोद प्रमोद, रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे में भी दे पाएंगे/ पेट्रोल, वाहन, चांदी, कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, पर्वतारोही, सर्जन्स, एयर ट्रेवेल्स, पर्यटन सेक्टर व् मीडिया, धर्म प्रचारक व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से  हट के कुछ करना चाहेंगे/ आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान, शोध कार्यों, विदेश भ्रमण व् रचनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों  बढ़ेगी/ कलाकार, अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, पर्यटन व् एयर ट्रेवेल सेक्टर, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, वैज्ञानिक, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी भी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ मन की चपलता पर काबू रखिये व् बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ परंन्तु आपकी गतिविधियों में नवीनता की कमी अखरेगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण या किसी एलर्जी से परेशानी कां अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी बाधा आ सकती है/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कुछ समय आराम कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप अस्वस्थता के बावजूद, दायित्व वाहन बखूबी कर पायेंगे/ ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, धर्म प्रचारक, हीरे, पेट्रोल, वाहन व् कोयले के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ प्रकाशक, धर्म गुरु, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, हीरे, वाहन, पेट्रोल, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता व् धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ शर्मिक क्रिया कलापों व् योग ध्यान में भी आज आप कुछ समय दे पायेंगे/ हीरे, ईंधन व् वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:

Post a Comment