Thursday, February 27, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 1/3/2020 रविवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 1/3/2020 रविवार 


अंक १,१०,१९,२८
आज आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपकी प्रशासनिक क्षमता से बहुत प्रभावित होंगे/नेतृत्व व् समाज सेवा, दान पुन्य की प्रवृति विकसित होगी/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध के विक्रेता, एन  जी ओ, राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल  स्थिति  में रहेंगे/बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति सहिष्णु रहिये/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/

अंक २,११,२०,२९
आज दैनिक गतिवधियां सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ दिन भर की छोटी छोटी खुशियाँ आपको सुकून देंगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप, धार्मिक गतिविधियों व् अपनी अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/ आप भाग्य अनुकूलता से भी कुछ हद तक लाभान्वित होंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी व् आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, हीरे, पेट्रोल, वाहन , शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता व् कॉस्मेटिक सर्जन्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज का दिन  सामान्य है/दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरे हो पाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपकी गतिविधियों में  नवीनता का अभाव रहेगा/ भाग्य से आज आप आंशिक रूप से लाभान्वित होंगे/कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् धार्मिक क्रिया कलापों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ ट्रांसपोर्टर्स, भवन निर्माता, हीरे, पेट्रोल, वाहन व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, सर्जन्स व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/आपकी नीतियों व् नवाचारों को  विरोध का सामना करना पड़ेगा/अहम के टकराव से स्थिति बिगड़ सकती है/बुजुर्गों के साथ सामंजस्य  की नीति अपनाईये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/

अंक ५,१४,२३
आज आपकी रूचि राजनैतिक गतिविधियों, समाजसेवा व् दान पुन्य में बढ़ेगी/प्रशासनिक क्षमता मुखर होगी/विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजदूत अपनी विशिष्ट पहचान  बना पाएंगे/आज आपका प्रभुत्व बढेगा/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् मिल्कफूड  के विक्रेता व् निर्यातक  विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/
अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य रूप से बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो जाने से आप सुकून महसूस करेंगे, परन्तु आज किसी भी कार्य में  मौलिकता एवं नवीनता का अभाव रहेगा/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/
अंक ७,१६,२५
व्यक्तिगत  प्रयास  सामान्य  परिणाम ही दे पाएंगे/ आज के दिन किसी विशेष बदलाव की  आशा में न रहिये/दैनिक क्रिया कलाप सामान्य गति से पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों, धार्मिक क्रियाकलापों व् सामाजिक मेलमिलाप में देने  की कोशिश कीजिये/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, भविष्यवेता , धर्म प्रचारक, जर्नलिस्ट व् प्रकाशक, वाहन, पेट्रोल, हीरे व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता व् सर्जन्स आज अपेक्षाकृत सुखद स्थिति  में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक मतभेदों के कारण परेशानी बढ़ सकती है/उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/अहम के टकराव के कारण  नुक्सान होने का अंदेशा है/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये; आज फूड पॉइसनिंग का अंदेशा है/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ हीरे, वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/आंशिक भाग्य अनुकूलता के  फलस्वरूप, आप विरोध के बावजूद, कुछ हद तक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूरी हो पाएंगी/दिन भर की छोटी छोटी खुशियाँ आपको संतुष्ट रखेंगी/ कुछ समय लम्बे  समय से टालते आ रहे सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/धार्मिक क्रियाकलापों व् योग ध्यान में समय दे पाएंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, हीरे , वाहन व् ईंधन के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment