Sunday, February 23, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2/2020 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2/2020 मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि सैर सपाटे, आमोद  प्रमोद व् कलात्मक गतिविधियों  रहेगी / आज शिपिंग सेक्टर व् मर्चेंट नेवी, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया , अनुवादक, चांदी, मोती, सी शेल्स,  हैंडीक्राफ्ट्स के विक्रेता व् निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयंत्र व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये; जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/ सम्पति की सौदेबाजी भी आज स्थगित कर  दीजिये/ अनर्गल वादविवाद , क्रोध व् मुकदमेबाजी से परेशानी  का अंदेशा  है/ पावर ग्रिड्स, कृषक वर्ग व्  अनाज गोदाम के मालिक आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपका रुझान सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार में  बढेगा/ मोती, मत्स्य, सी शैल्स , नवरतन, कृषि भूमि के विक्रेता, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, मर्चेंट नेवी, शिपिंग सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आप व्यवहार में विनम्रता बरतते  हुए, अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से  भी लाभान्वित होंगे/ आज आपकी रूचि साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार, सैर सपाटे, मनोरंजन में बढेगी/ शिपिंग सेक्टर, मर्चेंट नेवी, जल शुद्धिकरण सयंत्र,  वैज्ञानिक, मोती, मत्स्य व् अन्य समुद्री उत्पादों व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अनुसंधान, आविष्कार व् प्रशासनिक नवाचारों  एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये व् सम्पति स्थानातरण से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ आग, शॉट सर्किट के प्रति भी सचेत रहिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप प्रशासनिक, सामाजिक व् राजनैतिक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी में न उलझिए/ सम्पति के लेन देन  से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ कृषक वर्ग, पावर ग्रिड्स व् फायर ब्रिगेड कर्मी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक, कलात्मक ,रचनातमक गतिविधियों में बढेगी/ साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार,सैर सपाटे, आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे/ एक्वा गार्ड्स, मोती, मत्स्य के विक्रेता, मर्चेंट नेवी, शिपिंग सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज अनर्गल  विवाद से दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/

अंक 8,17,26
दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आध्यात्मिक  गतिविधियों में  रुझान बढेगा/ आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/  नवरतन, ईंधन, कृषि उत्पादों व् कृषि भूमि के विक्रेता व्  छायाकार  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आप अपने निर्धारित लक्ष्य प्रभावी  ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ नवरतन, सम्पति ,प्रकाशन सामग्री के विक्रेता ,फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन, बारूद के विक्रेता, कृषक वर्ग व् भू अनुसन्धान से जुड़े लोग, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों की ओर रुझान बढ़ेगा/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment