Sunday, February 23, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/2/2020 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24//2020   सोमवार 



अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति शिथिल हो सकती है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/सहचर की भावनाओं के प्रति विशेष संवेदनशील रहने की कोशिश कीजिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/आज विदेशी सम्पर्क सूत्र आपके मददगार हो सकते हैं/ विदेश में सांस्कृतिक प्रस्तुति व् कला प्रदर्शनी हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 2,11,20,29
आज के दिन आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी /प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/आप अपने  प्रियजन व् बच्चों की सुख सुविधा के लिए खुले दिल से व्यय करेंगे/ फैशन व् ग्लेमर से जुड़े लोग, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलोजिस्ट,  आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार , प्रकाशक,कलाकार, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक, कॉस्मेटिक्स, चर्म  उत्पादों चांदी, सोने व् रिहायशी सम्पति के व्यापारी आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे एयरलाइन्स, पर्यटन व् होटल उद्यमी आज अधिक लाभ प्राप्त करेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए उत्तम दिन है/


अंक 3,12,21,30
आज व्यय से पूर्व बजट निर्धारित कीजिये; अन्यथा अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/ आज सामाजिक सरोकार की व् कलात्मक गतिविधियों में  कुछ समय दे पाएंगे/ उड्डयन सेक्टर, घरेलू उत्पादों, सोने  व् चांदी के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्री रोग चिकित्सिक, मीडिया व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक स्तर पर कुछ उलझनों  के बावजूद भी, आप दैनिक दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ आज आर्थिक नव निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ शेयर्स व् लोटरी में  हरगिज़  निवेश न कीजिये/आज चांदी  व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता , मीडिया, कला समीक्षक व्  अनुवादक अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 5,14,23
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ साहित्यकार व् प्रकाशक, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सामाजिक कार्यकर्ता , प्रसूति गृह, सोने व् रिहायशी सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक मेलमिलाप में कुछ समय दे पाएंगे/

अंक 6,15,24
आज सहचर से आपके भावनात्मक सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे/ आप व्यक्तिगत रख रखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा, मनोरंजन हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ कलाकार, कला समीक्षक, फैशन व् ग्लेमर,खेल जगत की गतिविधियों से जुड़े लोग,एथिनिक ज्वेलरी विक्रेता,कास्मेटिक,चर्म उत्पाद ,तम्बाकू व् चोकोलेटेस के विक्रेता , स्त्रीरोग चिकित्सिक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन हैं/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपके विशेष अनुकूल है/ व्यवसायिक, सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा/ मेहमानों व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ चांदी, एथिनिक जेवेलेरी, कास्मेटिकस, लैदर बेग्स व् भूरे रंग की वस्तुओं , सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे /साहित्यकार, कलाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलोजिस्ट अपनी विशिष पहचान बना पाएंगे/

अंक 8,17,26
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए दे पाएंगे /दिन सामान्य है/आपकी स्थिति में  किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों , सरसों के तेल व् गैंदे के फूलों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक तंगी के कारण आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आर्थिक स्तर पर कोई चिंता व् सहचर से अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते है/चित व्यवस्थित रखने की कोशिश कीजिये व् शांत मन से दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान दीजिये /अपने किसी प्रियजन की कमी आज  आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment