Saturday, October 26, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/10/2019 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/10/2019 रविवार


अंक १,१०,१९,२८ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आज आप लाभान्वित होंगे/ आज प्रशासनिक टूर की संभावना है/नेतृत्व के प्रवृति उभरेगी व् मित्र मण्डली के सहयोग से समाज सेवा की गतिविधियाँ भी सम्पन्न होंगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, दुग्ध उत्पादक, राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९ 
आज क्रोध पर नियंत्रण रखिये/ सेहत व् आहार का भी विशेष ध्यान रखिये /आज सम्पति के स्थान्तरण  जुड़े कार्य मत कीजिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ  पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशिययाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक ३,१२,२१,३० 
आज का दिन आमोद प्रमोद व्  घर परिवार की जिम्मेदारियां सुचारू रूप से पूरी करने के लिए अनुकूल है/भू उत्पादों, बहु रंगी वस्तुओं, नवरतन, ईंधन, बारूद व् कृषि भूमि का विक्रय लाभ देगा/ सम्पति क्रय  के लिए अनुकूल दिन है/ आध्यात्मिक प्रवृति भी विकसित होगी/ वास्तुकार, भवन निर्माता व् सेन्य दल आज अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ योग ध्यान व् धार्मिक कार्यों में  भी मन रमेगा/
अंक ४,१३,३१ 
आज का दिन तटस्थ भाव से बीतेगा, बशर्ते  आप प्रशासनिक वाद विवाद में न उलझे/ अनुसन्धान व् शोधकर्ता , राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों  के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३ 
 सेहत व आहार की ओर अधिक ध्यान  दीजिये/ आज प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/नेतृत्व की प्रतिभा विकसित होगी/समाज सेवा व्  दान पुन्य में भी रूचि रहेगी/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं का विक्रय लाभ देगा/ सम्पति की  कोई भी सौदेबाजी आज न कीजिये/
अंक ६,१५,२४ 
आज सेहत व् आहार का विशेष ध्यान रखें/ शार्ट सर्किट, आग, ज्वर  व् चर्म रोगों से पेरशानी हो सकती है/आज क्रोध पर भी नियन्त्रण रखें./सम्पति के लेन देन से जुड़े कार्य आज न करें/ दैनिक दायित्व शांत चित से पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक ७,१६,२५
व्यक्तिगत प्रयास आज सार्थक परिणाम नहीं दे पाएंगे/ /आज चित को शांत बनाये रखने का प्रयास करें/ सेहत व् आहार  की ओर  भी विशेष ध्यान  दें/ कृषक वर्ग, अनाज गोदाम के स्वामी व् पावर ग्रिड्स आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक ८,१७,२६ 
व्यवसायिक व् पारिवारिक मसलों में  आज अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवा पाएंगे, हालाँकि  आरम्भिक  स्तर पर कुछ विरोध हो सकता है/ आज आध्यात्मिक प्रवृति  विकसित होगी व् धर्म के गूढ़  रहस्य जानने की जिज्ञासा होगी/ ज़मीन जायदाद सम्बन्धित काम सम्पन्न होंगे/ आज का दिन निर्बाध गति से बीतेगा/ राजनेतिक स्तर पर कुछ प्रतिद्वंदी आपकी परेशानी बढा  सकते हैं/ अहम के टकराव के कारण कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक ९,१८,२७ 
आज आध्यात्म की ओर रुझान रहेगा/ दान पुन्य में रूचि रहेगी/ भू उत्पादों, ईंधन, बारूद, बहुरंगी वस्तुओं ,कृषि भूमि के विक्रेता व्  भवन निर्माता, सम्पति निवेशक, जर्नलिस्ट, वास्तु विद, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक  आज अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/ फोटो पत्रकारिता व्  भू सर्वेक्षण कार्यों के लिए अनुकूल दिन है/

==================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment